दुनिया का सबसे विचित्र और रहस्यमयी पेड़, जानकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: दुनिया में कई तरह के पेड़ पौधे पाए जाते हैं, जिनमें से कुछ खूबसूरत होते है तो कुछ बेहद ही विचित्र होते है, आज हम आपको कुछ ऐसे ही पेड़ों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में शायद ही आपको पता हो. विश्व प्रसिद्ध इस पेड़ को देखने के लिए दुनियाभर के लोग आते है।

1. विस्टेरिया पेड़

जापान में पाए जाने वाले विस्टेरिया पेड़ दुनिया भर में मशहूर है, इसे विश्व का खूबसूरत पेड़ माना जाता है. विस्टेरिया प्रजाती के किसी पेड़ पर गुलाबी रंग का फूल होता है तो किसी पर नीले रंग का फूल होता है, इन फूलों को पूरी तरह से खिलने में 6 से 15 साल लग जाते है।

2. ग्रेट सिकुआ पेड़

यह धरती पर मौजूद सबसे बड़ा पेड़ है, इसे ग्रेट सिकुआ पेड़ के नाम से जाना जाता है. दानव की तरह दिखने वाले विचित्र पेड़ अमेरिका में पाया जाता है, इस का अनुमानित वजन 27 लाख पाउंड से अधिक बताया जाता है. इस पेड़ की लंबाई करीब 275 फीट है और कहा जाता है कि इस पेड़ की उम्र 2300 से 2700 के आसपास है।

3. जबूटीकाबा पेड़

आमतौर पर पेड़ों की फल टहनियों पर रहते है, लेकिन अमेरिका में एक ऐसा पेड़ है जिसके फल टहनियों पर नहीं बल्कि पेड़ के तनों पर उगते है. रहस्यमयी दिखने वाले पेड़ को जबूटीकाबा नाम से जाना जाता है, दरअसल यह अंगूर प्रजाति का एक पेड़ है, इसका इस्तेमाल वाइन बनाने के लिए किया जाता है।

4. बोतल पेड़

ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले इस पेड़ को बोतल पेड़ कहा जाता है, क्योंकि इसका आकार बिल्कुल किसी बोतल जैसा है. बोतल पेड़ को जहरीला भी माना जाता है. कहा जाता है कि पुराने जमाने में शिकारी इस पेड़ से निकलने वाले रस को अपने तीर पर लगा कर शिकार किया करते थे।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद

Tags

ajab gajabajab gajab khabreAjab Gajab NewsAjab Gajab Storyalien island in yemenbiggest tree on earthBizarre Newsbottle treedragon blood treejabuticaba fruit treekhabre zara hatkelongest tree on earthmysterious treesqueensland bottle treestrange newsthe great sequoia treeweird newsweird treeswisteria tree japanअजब गजबअजब गजब खबरेंअजीबोगरीब पेड़खबरें जरा हटकेजबूटीकाबा पेड़जरा हटकेड्रैगन ब्लड ट्रीद ग्रेट सिकुआ पेड़दुनिया का सबसे बड़ा पेड़दुनिया का सबसे लंबा पेड़बोतल पेड़रहस्यमय पेड़विचित्र पेड़ पौधेविस्टरियाहटके खबर
विज्ञापन