• होम
  • दुनिया
  • पाकिस्तान तोड़कर अलग देश बनाएंगे! बलूचिस्तान में दहाड़े अलगाववादी, पाक सेना के 18 जवानों को जिंदा गाड़ा

पाकिस्तान तोड़कर अलग देश बनाएंगे! बलूचिस्तान में दहाड़े अलगाववादी, पाक सेना के 18 जवानों को जिंदा गाड़ा

बलूच अलगाववादियों ने पाकिस्तानी सेना के 18 सैनिकों को जिंदा गाड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बलूचिस्तान के कलात जिले में अलगाववादियों ने यह अटैक किया है।

Baloch separatist
  • February 1, 2025 8:22 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

नई दिल्ली। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादियों ने बड़े हमले को अंजाम दिया है। बलूच अलगाववादियों ने पाकिस्तानी सेना के 18 सैनिकों को जिंदा गाड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बलूचिस्तान के कलात जिले में अलगाववादियों ने यह अटैक किया है।

जानें क्या है बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी

बता दें कि बलूचिस्तान में कई लोगों का यह मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के बाद वो एक आजाद देश के रूप में रहना चाहते थे। लेकिन फिर उनकी मर्जी के बिना उन्हें पाकिस्तान में शामिल कर दिया गया था। जिसके बाद अब बलूचिस्तान के लोग अपनी आजादी के लिए पाकिस्तान की सेना से संघर्ष कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बलूचिस्तान में आजादी की मांग करने वाले तो कई सारे संगठन हैं, लेकिन इनमें बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) सबसे ज्यादा ताकतवर है। ये संगठन सत्तर के दशक में अस्तित्व में आया था, लेकिन 21वीं सदी में इसका प्रभाव काफी बढ़ गया है।

Tags

pakistan