September 17, 2024
  • होम
  • कौन हैं ऋषि सुनक को हराने वाले कीर स्टार्मर? बनेंगे इंग्लैंड के अगले प्रधानमंत्री

कौन हैं ऋषि सुनक को हराने वाले कीर स्टार्मर? बनेंगे इंग्लैंड के अगले प्रधानमंत्री

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : July 5, 2024, 9:09 am IST

लंदन: ब्रिटेन में 4 जुलाई को आम चुनाव के लिए हुई वोटिंग के बाद अब मतों की गणना शुरू हो चुकी है। चुनाव में लेबर पार्टी ने अब तक 260 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं भारतीय मूल के ऋषि सुनक की पार्टी को सिर्फ 30 सीटें मिली है। शुरूआती नतीजों में 650 सीटों में से 200 से अधिक सीटों पर लेबर पार्टी आगे चल रही है। जिसके बाद कीर स्टार्मर का ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री बनना तय है। इधर हार की संभावना को देखते हुए ऋषि सुनक ने भी इस्तीफे का ऐलान कर दिया है।

14 सालों से कंजर्वेटिव पार्टी का राज

एग्जिट पोल के मुताबिक लेबर पार्टी को 650 में से 410 सीटें मिल सकती है। वहीं ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को 131 सीटें मिलने का अनुमान है। पिछले 14 सालों से ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी सत्ता में है और इस दौरान 5 प्रधानमंत्री बदले जा चुके हैं। इस बार कीर स्टार्मर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनेंगे। आइये जानते हैं भारतीय दामाद ऋषि सुनक को सत्ता से बेदखल करने वाले कीर स्टार्मर कौन हैं।

कौन हैं कीर स्टार्मर

स्टार्मर का जन्म साल 1963 में सरे में एक मजदूर वर्ग के परिवार में हुआ। उनकी परवरिश बहुत कठिनाइयों से हुई। स्टार्मर के पिता एक टूलमेकर थे। उनकी अपने पिता से ज्यादा बनती नहीं थी। वहीं उनकी मां पेशे से एक नर्स थीं, जो एक पुरानी बीमारी से जूझ रही थीं। स्टार्मर का नाम उनके माता-पिता ने लेबर पार्टी के संस्थापक कीर हार्डी को देखकर रखा था। 52 साल की उम्र में स्टार्मर राजनीति में प्रवेश किया। 2015 में होलबोर्न और सेंट पैनक्रास के एक संसद सदस्य के रूप में उन्होंने पार्टी ज्वाइन की। कीर ब्रेक्सिट सचिव के रूप में भी काम कर चुके हैं।

 

 

ब्रिटेन में आम चुनाव के लिए वोटिंग जारी, पीएम ऋषि सुनक ने पत्नी अक्षता के साथ डाला वोट

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन