नई दिल्ली। अमेरिका के लुइसियाना राज्य में इस्लामिक आतंकी ने नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर पिकअप चढ़ा दिया। इस हादसे में 15 लोगों की जान चली गई जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। न्यू ऑर्लियंस में रात के 3 बजकर 15 मिनट पर यह घटना हुई। इस घटना की जांच FBI को सौंपी गई है। जांच में जुटे पुलिस वालों को घटनास्थल से लॉन्ग रेंज गन मिली है। लॉन्ग रेंज गन की खासियत होती है कि यह कम सेकंड मेंफायर कर सकती है। साथ ही लंबे समय तक इसके मेंटेनेंस में कम खर्च होता है।

कौन था आतंकी

मौके पर कोहराम मच गया तभी हमलावर पिकअप से बाहर निकलकर आया और लोगों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें हमलावर की मौके पर ही मौत हो गई। मुठभेड़ में दो पुलिस वाले भी घायल हो गए हैं। जिस व्यक्ति ने हमला किया उसकी पहचान 42 साल के शमसुद्दीन जब्बार के रूप में हुई है।

ज्यादा से ज्यादा लोगों को था मारना

जांच एजेंसियों के मुताबिक जब्बार टेक्सास स्टेट का रहने वाला था। वह कई सालों तक अमेरिकी सेना में भी रह चुका है। अमेरिकी ABC न्यूज ने पुलिस प्रवक्ता के हवाले से बताया कि नए साल को देखकर हमला जानबूझकर किया गया था। हमलावर का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को मारने का था। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। घायलों को शहर के अलग अलग 5 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

FBI कर रही जांच

इस हमले को लेकर संघीय जांच ब्यूरो यानी एफबीआई ने कहा कि वह अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में हुए घटना की जांच कर रही है। FBI ने शुरुआत में इसे आतंकी हमला नहीं माना था। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे भयावह बताया है।

 

कौन है वो मुस्लिम जिसने नए साल पर अमेरिका को दहलाया, 15 लोगों की मौत पर हिली दुनिया, ट्रंप की हालत खराब!

लगातार आतंकी हमलों से अमेरिका में दहशत; अब मुसलमानों को भरना पड़ेगा खामियाजा, ट्रंप उठाएंगे बड़ा कदम!