September 17, 2024
  • होम
  • PM ने जेलेंस्की के कंधों पर हाथ क्या रखा मच गया ग्लोबल तहलका, दुनिया बोली जंग रुकवा दो मोदी

PM ने जेलेंस्की के कंधों पर हाथ क्या रखा मच गया ग्लोबल तहलका, दुनिया बोली जंग रुकवा दो मोदी

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : August 24, 2024, 7:59 am IST

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 23 अगस्त को अपने पहले युक्रेन दौरे पर गए थे। जेलेंस्की से मुलाकात के बाद पीएम ने उन्हें भारत आने का न्योता दिया, जिसे यूक्रेनी राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। साथ ही उन्होंने भारत की भूमिका की तारीफ करते हुए कहा कि वो हिंदुस्तान में शांति शिखर
सम्मेलन के लिए तैयार है।

भारत आएगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने रूस और युक्रेन के बीच जारी जंग रुकवाने में सक्रिय भूमिका निभाने का भी प्रस्ताव दिया। उन्होंने जेलेंस्की से साफ शब्दों में कहा कि युद्ध छोड़कर दोनों देश वापस में बात करें। युद्ध की विभीषिका चोट पहुंचाती है, इसमें बड़ी संख्या में बच्चे मारे जाते हैं। यह विनाशकारी है। प्रधानमंत्री मोदी के युक्रेन दौरे पर दुनिया की नजर गड़ी हुई थी। तमाम देश जानना चाहते थे कि वो वहां पर क्या कहेंगे? परंतु प्रधानमंत्री मोदी ने जैसे ही जेलेंस्की के कंधों पर अपना हाथ रखा वो ग्लोबल सनसनी बन गया। प्रधानमंत्री मोदी की हाथ रखी तस्वीर एक भरोसा था कि भारत जंग रुकवाने के लिए आगे बढ़ेगा।

पहले पीएम बने मोदी

प्रधानमंत्री कीव दौरे पर जाने वाले पहले भारतीय पीएम हैं। प्रधानमंत्री के दौरे से यूक्रेन के लोगों को बड़ी उम्मीदे हैं। बता दें कि 1991 में सोवियत संघ के टूटने के बाद यूक्रेन एक अलग देश बना था। तबसे कोई भी भारतीय प्रधानमंत्री वहां नहीं गए थे। मोदी का यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि जबसे युद्ध छिड़ा है, उस समय से अब तक सिर्फ नाटो देशों के प्रमुख ही यूक्रेन गए थे।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन