दोस्ती, फ्लर्ट और सेक्स…दुश्मनों को नर्क पहुंचाने के लिए मोसाद की फीमेल एजेंट को क्या-क्या करना पड़ता है?

नई दिल्ली। बीते दो दिनों इस लेबनान सीरियल धमाकों के चपेटे में है। पेजर, वॉकी-टॉकी और सोलर एनर्जी सिस्टम में हुए धमाके में अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2300 से अधिक घायल हैं। बताया जा रहा है कि इस खतरनाक मिशन के पीछे मोसाद लगा हुआ था। मोसाद दुनिया की सबसे खतरनाक खफिया एजेंसी है। दुश्मनों को उसको घर में घुसकर मारने के लिए मोसाद दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

मोसाद की लेडी गैंग

मोसाद में सिर्फ मेल एजेंट ही नहीं बल्कि फीमेल एजेंट भी काम करती है। मोसाद की लेडी बिग्रेड ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ का सबसे बेस्ट उदहारण माना जाता है। किसी भी मुश्किल काम को मोसाद लेडी बिग्रेड सूझबूझ से अंजाम देती है। टाइम्स ऑफ इजरायल में छपी एक पुरानी रिपोर्ट के अनुसार मोसाद की फीमल एजेंट जासूसी करने में माहिर होती हैं। हालांकि इस दौरान उन्हें कुछ नियम भी फॉलो करने पड़ते हैं।

अपनाती है कई हथकंडे

मिशन के दौरान महिला एजेंटों को ज्यादा सतर्क रहने के लिए कहा जाता है। सीक्रेस सर्विस में काम करने वाली महिला एजेंट अपना मिशन पूरा करने के लिए कई हथकंडे अपनाती हैं। इसमें वो अपने दुश्मनों से दोस्ती कर सकती हैं और फ्लर्ट करने का भी इजाजत रहता है। प्रतिबंधित क्षेत्रों में जहां मेल एजेंट नहीं जा पाते हैं तो वहां महिलाओं का जाना आसान हो जाता है।

दोस्त, फ्लर्ट और सेक्स

महिला कमांडर दोस्ती, फ्लर्ट जैसे सभी तरीके अपनाती हैं। हालांकि अपने मिशन को पूरा करने के लिए उन्हें किसी के साथ सोना मना है। मोसाद अपनी एजेंटों को किसी के साथ संबंध बनाने की इजाजत नहीं देता है। महिला एजेंट मिशन को आगे बढ़ाने के लिए यौन उद्देश्यों को पूरा नहीं करती। उन्हें सेक्स करने की मनाही है। बता दें कि मोसाद में महिला एजेंट की भर्ती मुश्किल होती है। इसमें की ज्यादातर एजेंट सिंगल होती हैं।

 

हिजबुल्लाह को चुकानी पड़ेगी भारी कीमत, ताबड़तोड़ मिसाइल अटैक के बाद इजरायल ने फिर दी गंभीर चेतावनी

Tags

विज्ञापन