नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध को तीन साल से ज्यादा वक्त बीत चुका है। युद्ध रोकने की तमाम कोशिशों के बावजूद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के प्रेसिडेंट वोलोदिमीर जेलेंस्की अभी तक किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए हैं। इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पुतिन को लेकर बड़ा दावा किया है। पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात के बाद जेलेंस्की ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बहुत ही जल्द मरने वाले हैं।
फिर सब खत्म हो जाएगा
जेलेंस्की ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि व्लादिमीर पुतिन बहुत जल्द मरेंगे और यह एक तथ्य है। पुतिन के मरने के साथ ही सब कुछ खत्म हो जाएगा। बता दें कि वैश्विक मीडिया जेलेंस्की के इस बयान के कई मायने निकाल रहा है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पुतिन की सेहत सही नहीं है और वो काफी बीमार चल रहे हैं।
पुतिन है गंभीर बीमारी
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि व्लादिमीर पुतिन कैंसर और पार्किंसन जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं। साल 2022 में एक बैठक के दौरान पुतिन का झुककर बैठना, टेबल को पकड़ना और लड़खड़ाते हुए बोलना इस बात का इशारा कर रहा है कि पुतिन की सेहत ठीक नहीं है। हालांकि पुतिन को कोई बीमारी है या नहीं, इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उधर, जेलेंस्की के पुतिन की मौत वाले दावे को रूस ने कोरा सपना बताया है।
यह भी पढ़ें-
पुतिन जल्द मरेंगे! जेलेंस्की ने मीडिया के सामने सारा प्लान बता दिया, रूस बौखलाया