September 20, 2024
  • होम
  • संयुक्त राष्ट्र को प्रेरणा लेनी चाहिए… अफ्रीकी संघ को G-20 में शामिल किए जाने पर बोला भारत

संयुक्त राष्ट्र को प्रेरणा लेनी चाहिए… अफ्रीकी संघ को G-20 में शामिल किए जाने पर बोला भारत

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : December 15, 2023, 11:21 am IST

नई दिल्ली: जी-20 समूह में अफ्रीकी संघ को स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र को प्रेरण लेने की सलाह दी है. संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा है कि अपनी अध्यक्षता भारत ने जी-20 में अफ्रीकी संघ को शामिल करने को लेकर जो पहल की इससे यूएन को सुरक्षा परिषद को समकालीन बनाने के लिए प्रेरणा लेनी चाहिए.

रुचिरा कंबोज ने क्या कहा?

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने बुधवार को सुरक्षा परिषद सुधारों पर अंतर-सरकारी वार्ता में हिस्सा लिया. इस दौरन उन्होंने कहा कि भारत की पहल पर ही अफ्रीकी संघ इस साल के सितंबर नई दिल्ली में हुई शिखर सम्मेलन के दौरान जी-20 का स्थायी सदस्य बना है.

यूएन को प्रेरित होना चाहिए

रुचिरा कंबोज ने आगे कहा कि जी-20 में सुधार की दिशा में इस अहम कदम से संयुक्त राष्ट्र को भी सुरक्षा परिषद को समकालीन बनाने के लिए प्रेरित होना चाहिए. प्रभावशीलता, व्यापक प्रतिनिधित्व और विश्वसनीयता दोनों के लिए एक ही शर्त है. कंबोज ने कहा कि भारत का इसक दृढ़ विश्वास है कि जी-20 में अफ्रीकी संघ की पूर्ण भागीदारी से यह सही मायने में अधिक प्रतिनिधित्व और प्रासंगिक संस्थान बनेगा.

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन