• होम
  • दुनिया
  • Volodymyr Zelensky: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, दूसरे वाहन से टकराई कार

Volodymyr Zelensky: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, दूसरे वाहन से टकराई कार

Volodymyr Zelensky: नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 6 महीने से अधिक वक्त से चल रही जंग अब नए दौर में पहुंच गई है। युद्ध के बीच दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। यूक्रेनी मीडिया के मुताबिक राजधानी कीव […]

Volodymyr Zelensky
  • September 15, 2022 8:17 am Asia/KolkataIST, Updated 3 years ago

Volodymyr Zelensky:

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 6 महीने से अधिक वक्त से चल रही जंग अब नए दौर में पहुंच गई है। युद्ध के बीच दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। यूक्रेनी मीडिया के मुताबिक राजधानी कीव में राष्ट्रपति जेलेंस्की की कार दूसरे वाहन से टकरा गई। जिसमें उन्हें मामूली चोट आई है।

गंभीर रूप से घायल नहीं

राष्ट्रपति जेलेंस्की के प्रवक्ता सेरही न्याकिफ़ोरोव ने 15 सिंतबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए इस हादसे के बारे में बताया। प्रवक्ता ने कहा कि कीव में एक वाहन राष्ट्रपति के काफिले से टकरा गया। हालांकि उन्हें हादसे में गंभीर चोट नहीं आई है। दुर्घटना के बाद विशेष डॉक्टरों की टीम ने जेलेंस्की की जांच की है।

हादसे की होगी पूरी जांच

राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस हादसे की सभी परिस्थितियों जांच होगी। ये जांच लॉ इन्फोर्समेंट एजेंसी करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये हादसा उस वक्त हुआ जब जेलेंस्की का काफिला राजधानी कीव से होकर गुजर रहा था। दुर्घटना में किसी को भी ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है।

पीछे हट रही है रूसी सेना

बता दें कि, नाटो में शामिल होने की बात को मुद्दा बनाकर यूक्रेन पर हमला करने वाला महाशक्ति रूस इस वक्त सैन्य मोर्चे पर असहाय नजर आ रहा है। यूक्रेनी सेना उसे लगातार बड़ा झटका दे रही है। बीते दिनों यूक्रेन ने इज़ियम शहर को रूस के कब्जे से छुड़ा लिया। रणनीतिक रूप से बेहद अहम ये शहर पिछले 6 महीनें से रूस के कब्जे में था।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना