• होम
  • दुनिया
  • पुतिन की परमाणु चेतावनी से भी नहीं डरा यूक्रेन, रूस पर दागी ब्रिटेन की ये खतरनाक मिसाइल

पुतिन की परमाणु चेतावनी से भी नहीं डरा यूक्रेन, रूस पर दागी ब्रिटेन की ये खतरनाक मिसाइल

कीव ने पहली बार रूस पर हमला करने के लिए ब्रिटिश निर्मित स्टॉर्म शैडो मिसाइल का प्रयोग किया है। ब्रिटेन ने यह पहले ही कह दिया था कि यूक्रेन रूस पर शैडो क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल कर सकता है।

Putin-Zelesky-Biden
inkhbar News
  • November 21, 2024 7:40 am Asia/KolkataIST, Updated 5 months ago

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के परमाणु चेतावनी के बाद भी यूक्रेन ने बुधवार को फिर से मिसाइल दागी। मंगलवार को यूक्रेन ने रूस पर अमेरिका के ATCAMS मिसाइल से हमला किया था जबकि बुधवार को ब्रिटेन में निर्मित स्टॉर्म शैडो मिसाइल से हमला किया है।

पहली बार ऐसा हमला

ब्लूमबर्ग समेत कई यूके मीडिया आउटलेट्स की रिपोर्ट के मुताबिक कीव ने पहली बार रूस पर हमला करने के लिए ब्रिटिश निर्मित स्टॉर्म शैडो मिसाइल का प्रयोग किया है। ब्रिटेन ने यह पहले ही कह दिया था कि यूक्रेन रूस पर शैडो क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल कर सकता है।

बाइडेन ने दी थी अनुमति

आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस सप्ताह नीति में बदलाव किया है। उन्होंने यूक्रेन को रूस में अंदर तक हमला करने के लिए अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल करने की अनुमति प्रदान कर दी है। बाइडेन प्रशासन के इस फैसले के बाद भी यूक्रेन ने रूस पर अमेरिकी हथियार से हमला किया।

पुतिन ने दी थी परमाणु चेतावनी 

वहीं यूक्रेन के इस कदम के बाद रूस ने अपने न्यूक्लियर डॉक्ट्रिन में बदलाव करते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि यदि कोई परमाणु संपन्न देश रूस पर हमला करने में किसी देश को सहयोग करता है तो फिर ऐसी परिस्थिति में वह परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर विचार कर सकता है।

महाराष्ट्र-झारखंड में BJP ने किया खेला, गिरिराज सिंह ने ठोका दावा, NDA लहराएगा जीत का झंडा

एग्जिट पोल्स की खुली पोल, सर्वे में सामने आई चौंकाने वाली बात!