Twitter:
नई दिल्ली। ट्विटर की ब्लू टिक सर्विस 2 दिसंबर से फिर से शुरू होने जा रही है। इससे पहले एलन मस्क ने ट्विटर के लिए एक और सर्विस निकाली थी। जिसमें ट्विटर ब्लू टिक के लिए आपको $8 देने की बात कही गई थी। अगर भारत की बात करें तो यहां पर 720 रूपए दे कर ट्विटर पेड टिक मिल सकता था, लेकिन इसके बढ़ते दुरुपोयग की वजह से इसे बंद कर दिया गया था। अब मस्क ने अपने नए ऐलान में बताया कि ट्विटर के टिक अब तीन अलग-अलग रंग में आएंगे।
ट्विटर के तीन रंग के अवतार
Twitter Blue की री-लॉन्चिंग के साथ ही अब ट्विटर के टिक (चेक मार्क) का रंग भी अलग-अलग होगा, जो की अलग-अलग पेशे से जुड़े लोगों को दिया जाएगा। अब कंपनी के लिए ट्विटर चेक मार्क का रंग गोल्डन होगा, सरकार से जुड़े लोगों या संस्थानों का रंग ग्रे होगा और आम जनता के लिए चेक मार्क ब्लू रंग का होगा। अमेरिका और बाकि के देशों में ब्लू टिक के लिए 8 डॉलर का सब्सक्रिप्शन चार्ज और भारत में रह रहे लोगों के लिए इस सर्विस का सब्सक्रिप्शन 720 रूपये होगा।
निलंबित अकाउंट होंगे शुरू
बता दें कि ट्विटर द्वारा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति का अकाउंट बहाल कर दिया गया है। अब दूसरे निलंबित अकाउंट को भी जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा और उन खातों के लिए ‘सामान्य माफ़ी’ शुरू कर दी जाएगी। एलन मस्क ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से बताया कि जनता ने अपनी राय दे दी है और माफ़ी मांगने की प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगी। अंत में उन्होंने लिखा कि वोक्स पॉपुली, वोक्स देई। जिसका अर्थ है कि जनता की आवाज, ईश्वर की आवाज है।
यह भी पढ़ें-
Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका
Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव