• होम
  • दुनिया
  • ट्रंप ने आते ही कर दिया खेल: रूस-यूक्रेन युद्ध में आया नया मोड़, पुतिन करेंगे जेलेंस्की से बात!

ट्रंप ने आते ही कर दिया खेल: रूस-यूक्रेन युद्ध में आया नया मोड़, पुतिन करेंगे जेलेंस्की से बात!

आज यूकेन युद्ध की समाप्ति के लिए सऊदी अरब की राजधानी रियाद महत्वपूर्ण स्थल बन सकता है। अमेरिका -रूस के विदेश मंत्री बैठकर शांति वार्ता की रूपरेखा तैयार करेंग। अब यह भी बात सामने आई है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन के ज़ेलेंस्की से बातचीत करने के लिए तैयार हैं।

zelensky and putin
inkhbar News
  • February 18, 2025 5:10 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 months ago

नई दिली : रूस -यूक्रेन के बीच युद्ध को तीन साल से ज्यादा का समय हो चुका हैं। दोनों देशों के बीच इस युद्ध को खत्म करने के लिए कई देश लगातार अपने तरफ से कोशिश कर रहे हैं। इस बीच रूस की तरफ से एक बड़ा बयान आया है।

दरअसल, क्रेमलिन ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो रूसी राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन के ज़ेलेंस्की से बातचीत करने के लिए तैयार हैं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मंगलवार को कहा कि सऊदी अरब में रूस-अमेरिका वार्ता में व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच संभावित मुलाकात पर अधिक स्पष्टता प्रदान कर सकती है, लेकिन इस सवाल पर अभी तक कोई आम सहमति नहीं बन पाई है।

युद्ध समाप्ति समझौता

यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब शीर्ष रुसी और अमेरिकी राजनियक आज सऊदी अरब में बैठक कर रहे हैं जिसका देश यूकेन में चल रहे युद्ध समाप्ति के लिए समझौता करना है।

रिश्ते सुधाने की कोशिश

यूकेन युद्ध की समाप्ति के लिए सऊदी अरब की राजधानी रियाद महत्वपूर्ण स्थल बन सकता है। आज यानी मंगलवार को अमेरिका और रूस के विदेश मंत्री बैठकर शांति वार्ता की रूपरेखा तैयार करेंग। इस बैठक में यूकेन युद्ध ख़त्म करने और अमेरिका-रूस संबधों को सुधारने के तरीकों पर विचार होगा। साल 2022 में यूकेन युद्ध छिड़ने के बाद अमेरिका ने रोस पर तमाम प्रतिबंध लागए थे जिससे दोनों देशों के सामान्य बीच भी खत्म हो गए थे।

यूक्रेनी राजनयिक की No Entry

सऊदी अरब में आज होने वाली रूस-अमेरिका बैठक में यूक्रेन युद्ध एजेंडे में सबसे ऊपर है, हालांकि यूक्रेनी राजनयिकों के लिए कोई सीट नहीं है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमारे बिना चर्चा किए गए किसी भी समझौते या बातों को मान्यता नहीं दे सकता। हम उनके निर्णय को नहीं मानेंगे।

नाटो चिंतित

इस बीच, यूरोपीय राष्ट्र और नाटो सहयोगी भी मॉस्को के प्रति वाशिंगटन की नीति में अचानक आए बदलाव से चिंतित हैं। हालांकि, रियाद में होने वाली बैठक में यह भी देखा जाएगा कि क्या डोनाल्ड ट्रंप-व्लादिमीर पुतिन वाशिंगटन और मॉस्को के बीच की खाई को पाटने के उद्देश्य से एक साथ शिखर सम्मेलन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :-

ताजमहल किनारे खोई अनोखी चीज, ढूंढने वाले को दिया 50 हजार का इनाम

ट्रकों को लूटा फिर कर दिया आग के हवाले, पाकिस्तान में आतंकी हमला, 4 सैनिक मारे गए