नई दिल्ली। पड़ोसी देश पाकिस्तान में अलगाव की ज्वाला धधक रही है। एक ओर जहां बलूचिस्तान में बलूच आजादी की मांग कर रहे हैं और उन्होंने मोर्चा खोला हुआ है। वहीं, खैबर पख्तूनख्वा में अलगाव की चिंगारी अब आग में तब्दील होती नजर आ रही है। बलूचों की ओर से बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) लगातार पाकिस्तानी सेना की नाक में दम किए हुए हैं। वहीं, खैबर पख्तूनख्वा में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने मौत का खेल खेलना शुरू कर दिया है।
इस बीच iTV नेटवर्क ने पाकिस्तान के मौजूदा हालात को लेकर एक सर्वे किया है। आइए जानते हैं सर्वे के नतीजे…
1-ISI चीफ असीम मलिक ने माना है कि बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में स्थितियां खराब हैं, क्या शहबाज की नाकामी है?
A. हां- 74%
B. नहीं- 19%
C. कह नहीं सकते- 7%
2-ISI चीफ ने खुलासा किया है बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में हर रोज 35 पाकिस्तानी सैनिक मर रहे हैं, आपकी राय?
A. TTP-BLA का दबदबा बढ़ रहा है- 19%
B. पाकिस्तानी सेना को सपोर्ट नहीं- 32%
C. स्थानीय लोगों की नाराजगी- 45%
D. कह नहीं सकते- 4%
3-क्या TTP और BLA के सामने पाकिस्तानी सेना कमजोर पड़ रही है?
A. हां- 71%
B. नहीं- 27%
C. कह नहीं सकते- 2%
4-क्या बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा पाकिस्तान से अलग होने की कगार पर है?
A. हां- 64%
B. नहीं- 25%
C. कह नहीं सकते- 11%