Inkhabar logo
Google News
इस मुस्लिम देश ने रोहिंग्या मुसलमानों को दौड़ा-दौड़ा कर खदेड़ा, कहा- हर जगह जाकर दंगा फैलाते हैं

इस मुस्लिम देश ने रोहिंग्या मुसलमानों को दौड़ा-दौड़ा कर खदेड़ा, कहा- हर जगह जाकर दंगा फैलाते हैं

नई दिल्ली। मुस्लिम देश इंडोनेशिया में 140 रोहिंग्या घुसपैठियों का समूह पहुंचा लेकिन स्थानीय मछुआरों ने उन्हें अपनी जमीन पर कदम तक नहीं रखने दिए। इस कारण वहां तनाव की स्थिति बन गई। रोहिंग्या मुस्लिमों की इस समूह में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल थे। ये लोग मलेशिया की तरफ बढ़ रहे थे। स्थानीय समुदाय का कहना है कि ये लोग सुरक्षा और शांति के लिए खतरा थे इस वजह से उन्हें नाव से नहीं उतरने दिया।

जमीन पर भी नहीं रखने दिया पैर

रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना इंडोनेशिया के उत्तरी प्रांत आचे के दक्षिणी हिस्से में लाबुहान हाजी के पास हुई है। 140 भूखे और थके हुए रोहिंग्या मुसलमान लकड़ी की नाव में सवार होकर इंडोनेशिया पहुंचे। पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम इंडोनेसिया में ही रहते हैं लेकिन इसके बाद भी उन्होंने रोहिंग्या मुसलमानों को अपनी जमीन पर पैर नहीं रखने दिया।

इनका काम अशांति फैलाना

स्थानीय मछुआरा समुदाय के मुखिया मोहम्मद जबल ने इसे लेकर कहा कि उन लोगों ने पहले भी ऐसा देखा है कि रोहिंग्या मुस्लिम जहां भी गए हैं, वहां स्थानीय लोगों के साथ अशांति फैलाई है। हमने उन्हें खाना दे दिया लेकिन ये नहीं चाहते कि कोई बड़ी समस्या खड़ी हो। विरोध जताने के लिए मछुआरों ने समुद्र के किनारे बड़ा बैनर लगा दिया है, जिसमें लिखा है कि आचे रीजेंसी के रहने वाले रोहिंग्या के आगमन को स्वीकार करते हैं।

 

 

 

बेबस और लाचार जिनपिंग या कोई मजबूरी, आखिर भारत के सामने ड्रैगन ने क्यों टेके घुटने?

जिनपिंग को बगल में बैठाकर मोदी ने शांत कर दी पाकिस्तान की गर्मी, भयंकर बेइज्जती सुनकर बिलबिलाए शहबाज

24-25 अक्टूबर को भारत में आएगा प्रलय, चारों तरफ मचेगा कोहराम, गर्भवती महिलाओं को मिला घर छोड़ने का फरमान

अयोध्या में लड़की को छेड़ रहा था बुलेट वाला साधू, पब्लिक ने चप्पल से मार-मार कर मुंह बिगाड़ दिया

Tags

indonesiamalaysiaRohingya Muslims
विज्ञापन