September 19, 2024
  • होम
  • Thailand Ayodhya City: थाईलैंड में भी एक अयोध्या, यहां राजा को मानते हैं राम का अवतार

Thailand Ayodhya City: थाईलैंड में भी एक अयोध्या, यहां राजा को मानते हैं राम का अवतार

नई दिल्ली: अयोध्या की तरह थाईलैंड में भी एक अयोध्या है, यहां के राजाओं के नाम में भी राम की उपाधि होती है जो पुरानी परंपरा है. थाईलैंड के अयुत्या शहर का नाम उत्तर प्रदेश की अयोध्या के नाम पर रखा गया है. यहां एक राजवंश है और इसके राजा को राम का अवतार माना जाता है।

शिक्षक डॉ. सुरेश पाल गिरी ने क्या कहा?

थाईलैंड में 22 वर्षों से पढ़ा रहे शिक्षक डॉ. सुरेश पाल गिरी ने मीडिया को बताया कि मैं थाईलैंड के एक धार्मिक विश्वविद्यालय में पढ़ाता हूं. आप जिस भूमि पर खड़े हैं वह भारत की लुप्त कड़ी का एक हिस्सा है. वर्षों तक कुछ लोगों के लिए इसे थाईलैंड कहा जाता था और यह आनुवंशिक रूप से हिंदू था. बाद में समय के साथ हिंदू धर्म में बौद्ध धर्म के तत्व आते गए और इसमें मिश्रण होता गया।

अयोध्या और थाईलैंड की अयोध्या में समानता

गिरी ने बताया कि भारत की अयोध्या और थाईलैंड की अयोध्या में कई समानताएं है, हम अपने पूर्वजों, परंपराओं और अस्तित्व को नहीं भूले हैं. इतने सालों के बाद भी हमलोग भारत और थाईलैंड में अभी भी श्री राम में विश्वास करते हैं और उनकी पूजा करते हैं. इस शहर में यहां के राजा ने कुछ हिंदू मंदिर भी बनवाए हैं. अयुत्या से 35 किमी दूर ब्रह्मा, शंकर और विष्णु भगवान का मंदिर है।

यह भी पढ़े : 

The Kerala Story: अदा शर्मा ने केरला स्टोरी के आलोचकों को दिया करारा जवाब, कही ये बात

सेना की महिला अधिकारी अब चलाएगीं तोप और रॉकेट,आर्टिलरी रेजीमेंट में पहले बैच को मिला कमीशन

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन