नई दिल्ली। अमेरिका के एक थिंक टैंक ने दुनिया के 36 देशों में सर्वे के आधार पर एक आंकड़ा जारी किया है, जो यह बताता है कि कितने देशों ने इस्लाम के प्रति अपनी रूचि दिखाई है। साथ ही कितने ऐसे मुस्लिम हैं जो अपना धर्म छोड़कर अन्य धर्मों के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। थिंक टैंक के सर्वे के मुताबिक सबसे ज्यादा अमेरिका में मुस्लिमों ने अपने धर्म छोड़े हैं।
हालांकि बचपन से जिन्होंने इस्लाम को फॉलो किया है, उनमें से ज्यादातर वयस्क होने के बाद भी मुस्लिम ही हैं। वॉशिंगटन स्थित थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार इन सभी देशों में ऐसे लोगों की संख्या बहुत ही कम है जो जन्म से मुस्लिम थे लेकिन अब वो खुद को मुस्लिम नहीं मानते हैं। जिन लोगों ने इस्लाम छोड़ दिया है, उनमें से ज्यादातर या तो अब किसी धर्म से नहीं जुड़े हैं या ईसाई बन गए हैं।
अमेरिका में मुस्लिम परिवार में पले-बढ़े 13% वयस्क अब किसी धर्म को नहीं मानते हैं। इसके अलावा, अमेरिका में मुस्लिम परिवार में पले-बढ़े 6 फीसदी वयस्क अब खुद को ईसाई मानते हैं। केन्या में 8 फीसदी और घाना में ये 6 फीसदी पाई गई। इनमें से ज्यादातर ऐसे लोग हैं. जो अब नास्तिक बन चुके हैं। वहीं इस्लाम से जुड़ने वाले ज्यादातर लोग बांग्लादेश, भारत, इंडोनेशिया में पाए गए हैं। हिन्दुओं की स्थिति की बात करें तो, उसमें ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया है।