दुनिया

फ्रांस का जल्लाद पति! इंटरनेट से 91 अजनबियों को बुलाकर कराया अपनी पत्नी का रेप

नई दिल्ली। फ्रांस में एक बहुत हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां से पति अपनी पत्नी को नशीली दवाएं खिलाकर उसका पिछले 10 साल रेप करवा रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पति ने 91 अजनबियों से अपनी पत्नी का रेप करवाया है। मामले के खुलासे के बाद गुरुवार को फ्रांस की एक कोर्ट ने पति समेत 50 से ज्यादा आरोपियों को 20-20 साल की सजा सुनाई है।

इंटरनेट के जरिए बुलाता था

पुलिस ने बताया कि आरोपी पति इंटरनेट के जरिए अजनबियों को बुलाता और अपनी पत्नी का रेप करवाता। इस दौरान वह उसका वीडियो भी बनाता था। पुलिस ने बताया कि गिजेल पेलिकॉट नाम की महिला से रेप के कुल 91 मामले सामने आए हैं। इनमें से 72 आरोपियों की पहचान हुई है, जिनमें 51 को सजा सुनाई गई है।

आरोपियों हर फील्ड के लोग

फ्रांसीसी पुलिस के मुताबिक महिला से रेप करने वाले आरोपियों में हर फील्ड से जुड़े हुए लोग शामिल हैं। इनमें नगर निगम पार्षद, फायरमैन, लॉरी ड्राइवर, जेल गार्ड, बैंक कर्मी और पत्रकार शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इनमें से कोई लोगों ने महिला के साथ 6-6 बार दुष्कर्म किया है। आरोपियों की उम्र 26 साल से लेकर 73 साल के बीच है।

पूरे देश में गुस्से का माहौल

बता दें कि इस मामले के सामने आने के बाद पूरे फ्रांस में गुस्से का माहौल है। पिछले दिनों राजधानी पेरिस में बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस दुष्कर्म कांड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अपनी आधुनिक सोच और लाकतांत्रिक मूल्यों के लिए पहचाने जाने वाले फ्रांस में ऐसे केस का सामने आना हर किसी को हैरान कर रहा है। गुरुवार को जब कोर्ट ने सजा सुनाई उस वक्त भी कोर्ट रूम के बाहर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-

फ्रांस के मायोट में चक्रवाती तूफान ‘चिडो’ का कहर, 1000 से ज्यादा लोगों की मौत!

Vaibhav Mishra

असिस्टेंट प्रोड्यूसर- इनखबर | राजनीति और विदेश के मामलों पर लिखने/बोलने का काम | IIMT कॉलेज- नोएडा से पत्रकारिता की पढ़ाई | जन्मभूमि- अयोध्या, कर्मभूमि- दिल्ली

Recent Posts

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज़ में विजय हासिल की, स्मृति मंधाना और ऋचा घोष की शानदार पारियां

टीम इंडिया की जीत में स्मृति मंधाना और ऋचा घोष की विस्फोटक बल्लेबाजी ने महत्वपूर्ण…

58 minutes ago

संसद में धक्का-मुक्की पर स्पीकर ओम बिरला सख्त, अब पार्लियामेंट गेट पर नहीं होगा कोई प्रदर्शन

स्पीकर बिरला ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, इसके तहत अब कोई भी सांसद…

1 hour ago

नहीं पूरा कर पाते न्यू ईयर रेजोल्यूशन, अपनाएं ये टिप्स

नई दिल्ली : नया साल हर किसी के लिए एक नई उम्मीद लेकर आता है।…

1 hour ago

बीजेपी के बाद कांग्रेस ने भी दर्ज कराया केस, कहा- खड़गे जी के साथ बदसलूकी हुई

अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए राहुल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा…

1 hour ago

महाकुंभ से नाविकों के चेहरे पर दौड़ी खुशी की लहर, हुआ किराया में बढ़ोतरी

महाकुंभ से पहले संगम के नाविकों के लिए योगी सरकार की तरफ से अच्छी खबर…

1 hour ago

आईपीएल 2025 से पहले चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने RCB पर किया बड़ा खुलासा, वीडियो हुआ वायरल

रुतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2025 से पहले RCB पर बड़ा आरोप लगा दिया, जिसका वीडियो…

1 hour ago