नई दिल्ली : भारतीय मूल की नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनकी टीम ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से क्रिसमस के मौके पर धरती पर सभी को बधाई दी। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें विलियम्स और उनके साथी यात्री सांता क्लॉज की टोपी पहने नजर आ रहे हैं।
टीम के साथ मनाई क्रिसमस
सुनीता विलियम्स इस बार अपनी टीम के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर क्रिसमस मना रही हैं। उन्होंने वीडियो में बताया कि वह अपने परिवार और दोस्तों से दूर रहते हुए भी इस खास दिन को मना रही हैं। वीडियो में विलियम्स के साथ छह और साथी अंतरिक्ष यात्री भी नजर आए, जो एक छोटे से क्रिसमस ट्री के पास खड़े थे।
कैप्सूल से भेजे गए गिफ्ट
इस वीडियो में एक अन्य अंतरिक्ष यात्री ने बताया कि इस बार क्रिसमस पर उनके लिए ढेर सारा खाना भेजा गया। इसके अलावा स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल ने अंतरिक्ष स्टेशन पर कई जरूरी सामान भेजे और क्रिसमस के गिफ्ट भी भेजे हैं।
कब शुरू की थी यात्रा
विलियम्स और अंतरिक्ष यात्री बैरी विल्मोर ने इस साल जून में अपने बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से अपनी यात्रा शुरू की थी, जो आठ दिनों का मिशन था। इस यात्रा के दौरान उन्हें अंतरिक्ष से धरती पर अपने परिवार और दोस्तों से जुड़े रहने का मौका मिला।
यह भी पढ़ें :-