September 17, 2024
  • होम
  • सुनीता विलियम्स के पास फ्यूल की कमी, जानें कब और कैसे होगा उनका सुरक्षित लौटना

सुनीता विलियम्स के पास फ्यूल की कमी, जानें कब और कैसे होगा उनका सुरक्षित लौटना

  • WRITTEN BY: Anjali Singh
  • LAST UPDATED : August 3, 2024, 9:12 pm IST

Sunita Williams in Space: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने साथी बैरी विल्मोर के साथ अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं। उन्हें अंतरिक्ष में फंसे हुए लगभग 2 महीने हो चुके हैं, लेकिन उनकी वापसी को लेकर अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं है। सवाल ये उठता है कि सुनीता विलियम्स के स्पेसक्रॉफ्ट में कितने दिनों का फ्यूल बचा है और वे कब तक सुरक्षित वापस लौट पाएंगी।

स्पेसक्राफ्ट की स्थिति

सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को अंतरिक्ष में बने रहने के लिए भोजन और स्पेसक्रॉफ्ट में फ्यूल की जरूरत है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके स्पेसक्रॉफ्ट में बहुत दिनों के लिए फ्यूल नहीं बचा है। नासा को जल्द ही सुनीता और उनके साथी को धरती पर सुरक्षित लाने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा।

कितने दिन का फ्यूल बचा है?

नासा और स्पेस-X मिलकर 18 अगस्त को अपने क्रू-9 अंतरिक्ष मिशन को लॉन्च करने वाले हैं, जिसके तहत 4 अंतरिक्ष यात्री ISS पर जाएंगे। अगर नासा 18 अगस्त से पहले स्टारलाइनर को अनडॉक करके धरती पर वापस नहीं भेजता है, तो क्रू-9 मिशन के लिए गए ड्रैगन कैप्सूल को ISS के साथ डॉक करना मुश्किल होगा।

अंतरिक्ष में फंसे सुनीता और बैरी

5 जून को नासा और बोइंग ने मिलकर स्टारलाइनर एयरक्रॉफ्ट को लॉन्च किया था, जिसमें सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर सफर कर रहे थे। लेकिन हीलियम लीक और थ्रस्टर्स फेल होने के कारण उन्हें अपना मिशन पोस्टपोन करना पड़ा और वे अंतरिक्ष में फंस गए हैं।

फंसे अंतरिक्ष यात्री

बोइंग स्टारलाइनर में आई तकनीकी खराबी के कारण सुनीता और बैरी 13 जून को धरती पर वापस नहीं लौट पाए। नासा ने कहा है कि अंतरिक्ष यात्री सुनीता को अभी लगभग 45 दिनों का समय और लग सकता है। अंतरिक्ष रहस्यों से भरी हुई दुनिया है और इन रहस्यों को सुलझाने के लिए वैज्ञानिक अलग-अलग प्रोजेक्ट करते रहते हैं। सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर की स्थिति गंभीर है, लेकिन नासा उनके सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही वे दोनों सुरक्षित धरती पर लौट आएंगे।

 

ये भी पढ़ें: Bird Flu H5N1: अगली महामारी की आशंका, डॉक्टर ने दी गंभीर चेतावनी

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन