September 30, 2024
  • होम
  • दुनिया
  • भूकंप के तेज झटकों से कांपा इंडोनेशिया, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता
भूकंप के तेज झटकों से कांपा इंडोनेशिया, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता

भूकंप के तेज झटकों से कांपा इंडोनेशिया, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : January 16, 2023, 9:52 am IST
  • Google News

संबंधित खबरें

नई दिल्ली। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के तट पर आज सुबह भूकंप के तेज झटकों से हिल गया। 6.1 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र आचे प्रांत के सिंगकिल शहर से 48 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में बताया जा रहा है। फिलहाल इस भूकंप के चलते किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। हालांकि भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोगों में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। लोग अपने घरों से निकलकर बाहर की ओर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 6:30 बजे महसूस किए गए थे। हालांकि अभी तक इसकी वजह से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इसके साथ ही सुनामी का कोई अलर्ट भी जारी नहीं किया गया है। इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान जलवायु, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एंजेसी ने बताया है कि भूकंप मैदान में महसूस किया गया है।

दो महीने पहले भी आया था भूकंप

बता दें कि इससे पहले 21 नवंबर 2022 को भी इंडोनेशिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय 5.4 की तीव्रता से आए भूकंप ने 56 लोगों की जान ले ली थी। इसके साथ ही 300 से ज्यादा लोग घायल भी हुए थे। नवंबर महीने के आखिर में ही इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भी भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे।

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन