Advertisement
  • होम
  • दुनिया
  • श्रीलंकाई नौसैनिकों ने भारतीय मछुआरों पर की गोलीबारी, कई लोग घायल

श्रीलंकाई नौसैनिकों ने भारतीय मछुआरों पर की गोलीबारी, कई लोग घायल

डेल्फ़्ट द्वीप के पास श्रीलंकाई नौसेना द्वारा की भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी की गई। घटना मंगलवार (28 जनवरी, 2025) को बनी। इस गोलीबारी में पांच मछुआरे घायल हो गए।

Advertisement
Sri Lankan Navy
  • January 28, 2025 5:18 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 weeks ago

नई दिल्ली : डेल्फ़्ट द्वीप के पास श्रीलंकाई नौसेना द्वारा की भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी की गई। घटना मंगलवार (28 जनवरी, 2025) को बनी। इस गोलीबारी में पांच मछुआरे घायल हो गए। पांच में से दो गंभीर रूप से घायल हैं। भारत ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा की गई गोलीबारी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और द्वीप के उच्चायुक्त को तलब किया है।

राजनयिक के समक्ष कड़ी आपत्ति

विदेश मंत्रालय ने द्वीप के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब किया है और उनके वरिष्ठ राजनयिक के समक्ष कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बल प्रयोग किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

13 मछुआरे पकड़े गए

मंत्रालय ने कहा, “मंगलवार सुबह डेल्फ़्ट द्वीप के पास 13 भारतीय मछुआरों को पकड़ने के दौरान श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गोलीबारी किए जाने की सूचना मिली थी। मछुआरों की नाव पर 13 लोग सवार थे, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं और मछुआरों का जाफ़ना टीचिंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके अलावा तीन अन्य मछुआरों को भी मामूली चोटें आई हैं, उनका भी इलाज किया जा रहा है।”

कड़ा विरोध दर्ज कराया गया

भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने जाफ़ना में घायल मछुआरों से अस्पताल में मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उनके परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की। विदेश मंत्रालय ने कहा, “नई दिल्ली में द्वीप के उच्चायुक्त को मंगलवार सुबह तलब किया गया और घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। इसके साथ ही कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने भी इस मामले को श्रीलंका के विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया है।

‘बल प्रयोग स्वीकार्य नहीं’

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया, “भारत सरकार ने हमेशा मछुआरों से जुड़े मुद्दों को आजीविका संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए मानवीय तरीके से हल करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। बल प्रयोग किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। इस संबंध में दोनों सरकारों के बीच मौजूदा समझ का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।”

 

यह भी  पढ़ें :-

दिल्ली दंगे के आरोपी ताहिर हुसैन को मिला 6 दिन का परोल, जेल प्रशासन को पैसे देने होंगे एडवांस

ड्रैगन ने DeepSeek के नाम पर नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में की गंदी हरकत, जो कभी न सुधरे वो चीन

 


Advertisement