September 17, 2024
  • होम
  • दुनिया को बचा लो भारत! कीव पहुंचे मोदी से लोगों की गुहार, मैरिंस्की पैलेस के बाहर लगी भीड़

दुनिया को बचा लो भारत! कीव पहुंचे मोदी से लोगों की गुहार, मैरिंस्की पैलेस के बाहर लगी भीड़

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : August 23, 2024, 2:00 pm IST

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन में पिछले ढाई साल से छिड़े जंग के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन पहुंचे हैं। 10 घंटे की ट्रेन यात्रा के बाद वो आज कीव पहुंचे, जहां वो 7 घंटे रहेंगे। प्रधानमंत्री कीव दौरे पर जाने वाले पहले भारतीय पीएम हैं। प्रधानमंत्री के दौरे से यूक्रेन के लोगों को बड़ी उम्मीदे हैं। मैरिंस्की पैलेस जहां प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे, लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है। लोग हाथ में पोस्टर लेकर खड़े हैं और भारत से गुहार लगा रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है प्राचीन बुद्धिमान भारत दुनिया को बुराई से बचाएं।

जंग के बीच जाने वाले पहले पीएम

बता दें कि 1991 में सोवियत संघ के टूटने के बाद यूक्रेन एक अलग देश बना था। तबसे कोई भी भारतीय प्रधानमंत्री वहां नहीं गए थे। मोदी का यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि जबसे युद्ध छिड़ा है, उस समय से अब तक सिर्फ नाटो देशों के प्रमुख ही यूक्रेन गए हैं। कीव में भारतीय समुदाय के लोगों के प्रधानमंत्री का दिल खोलकर स्वागत किया। भारतीय समुदाय ने भारत माता की जय के नारों के साथ पीएम का अभिवादन किया। भारत से MBBS की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गए छात्र भी स्वागत करने पहुंचे। प्रधानमंत्री कीव के हयात होटल में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे। पीएम जंग में मारे गए बच्चों को भी श्रद्धांजलि देंगे।

क्यों अहम है यूक्रेन यात्रा

पीएम की यूक्रेन यात्रा भारत की विदेश नीति में अहम साबित हो सकती है। भारत और रूस के बीच हमेशा से ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। अभी रूस और युक्रेन के बीच जंग जारी है, ऐसे में पीएम की यात्रा पश्चिमी देशों के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। साथ ही साथ यूक्रेन यात्रा से मोदी दुनिया को यह संदेश देना चाहते हैं कि भारत संवाद और कूटनीति के द्वारा संघर्ष को समाप्त करने पर जोर देता है।

 

PM मोदी के कीव पहुंचने से पहले रेड सायरन अलर्ट बंद, यूक्रेन के लोगों की सुनहरी सुबह

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन