September 19, 2024
  • होम
  • रूस-यूक्रेन युद्ध: क्या यूक्रेन को मिलेगा वो हथियार जो बदल सकता है जंग का रुख?

रूस-यूक्रेन युद्ध: क्या यूक्रेन को मिलेगा वो हथियार जो बदल सकता है जंग का रुख?

  • WRITTEN BY: Anjali Singh
  • LAST UPDATED : September 16, 2024, 8:53 pm IST

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में एक नई कड़ी जुड़ने वाली है। अमेरिका द्वारा यूक्रेन को लंबी दूरी की JASSM मिसाइल देने की चर्चा जोरों पर है। यह वही मिसाइल है जिसका इस्तेमाल सीरिया युद्ध में भी हो चुका है। अगर यूक्रेन को यह मिसाइल मिलती है, तो युद्ध की दिशा और दशा बदल सकती है। हालांकि, पुतिन की चेतावनी के बाद अमेरिका और ब्रिटेन ने फिलहाल इस फैसले को टाल दिया है।

पुतिन की चेतावनी से अमेरिका बैकफुट पर

कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि अमेरिका, यूक्रेन को AGM-158 JASSM मिसाइल देने का विचार कर रहा है। लेकिन जैसे ही इस पर सवाल किया गया, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका और NATO को सख्त चेतावनी दी। पुतिन ने कहा कि अगर रूस पर लंबी दूरी की मिसाइलों से हमला होता है, तो इसे NATO की सीधी भागीदारी माना जाएगा। इस चेतावनी के बाद अमेरिका ने बयान जारी करते हुए कहा कि अभी तक यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइल देने पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

क्या है JASSM मिसाइल और क्यों है खास?

JASSM मिसाइल एक आधुनिक क्रूज मिसाइल है, जिसकी खासियत इसकी गुप्त डिजाइन है। इसकी रेंज 300 किलोमीटर (186 मील) है, जबकि इसके एक्सटेंडेड वेरिएंट JASSM-ER की रेंज 1000 किलोमीटर (621 मील) से भी अधिक है। इस मिसाइल को इंटरसेप्ट करना बेहद मुश्किल है, इसलिए अगर यह यूक्रेन को मिलती है, तो यह रूस के खिलाफ एक गेमचेंजर साबित हो सकती है।

यह मिसाइल 1000 पाउंड वॉरहेड ले जाने और सटीक निशाना लगाने में सक्षम है, जो दुश्मन के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है।

सीरिया युद्ध में हो चुका है इस्तेमाल

अमेरिका ने 2001 में JASSM मिसाइल का प्रोडक्शन शुरू किया था और 2014 में इसे अपने एयर फोर्स में शामिल किया। सीरिया युद्ध के दौरान अमेरिका ने इस मिसाइल का इस्तेमाल किया, और तब रूसी एयर डिफेंस सिस्टम एक भी मिसाइल को इंटरसेप्ट नहीं कर पाया था। विशेषज्ञों का मानना है कि इस मिसाइल की वजह से यूक्रेन की सेना को रूस के खिलाफ बड़ी मदद मिल सकती है।

क्या यूक्रेन को मिलेगी JASSM?

हालांकि, अगर अमेरिका इस मिसाइल को यूक्रेन को देने का फैसला करता भी है, तो इसकी डिलीवरी में कई महीने लग सकते हैं। साथ ही, इसे यूक्रेन के पास मौजूद लड़ाकू विमानों के साथ इस्तेमाल करने योग्य बनाने की कोशिश की जा रही है।

इस मिसाइल की संभावित आपूर्ति से जुड़े सवाल अभी भी बने हुए हैं, लेकिन अगर यूक्रेन को यह हथियार मिलता है, तो यह रूस-यूक्रेन युद्ध का पूरा समीकरण बदल सकता है।

 

ये भी पढ़ें:चीन चल रहा है नई चाल, चीनी जोड़ों को बच्चे पैदा करने पर रोक, पेरेंट्स पाल रहे हैं जानवर!

ये भी पढ़ें:पीएम मोदी के दिल की धड़कन है ये भतीजी, पर्स चोरी होने पर मचा दिया था तहलका!

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन