• होम
  • दुनिया
  • खत्म होगा रूस – यूक्रेन युद्ध! शांति वार्ता के लिए बनेंगी टीमें, अमेरिका की बात मानकर पुतिन ने लिया बड़ा फैसला

खत्म होगा रूस – यूक्रेन युद्ध! शांति वार्ता के लिए बनेंगी टीमें, अमेरिका की बात मानकर पुतिन ने लिया बड़ा फैसला

अमेरिका और रूसी अधिकारियों ने मंगलवार को रियाद में चार घंटे से अधिक समय तक बातचीत की। हालांकि यूक्रेन और उसके यूरोपीय सहयोगी इसमें शामिल नहीं थे।

Russia Ukraine War
  • February 19, 2025 7:58 am Asia/KolkataIST, Updated 3 weeks ago

नई दिल्ली। तीन साल से चल रहा रूस- यूक्रेन युद्ध के अब खत्म होने की संभावना है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मंगलवार को घोषणा की कि अमेरिका और रूस ने यूक्रेन में शांति स्थापित करने और आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए एक उच्च स्तरीय टीम बनाने पर सहमति जताई है। रुबियो के अनुसार, दोनों देशों ने दूतावासों में कर्मचारियों की संख्या बहाल करने पर भी सहमति बनाई है।

ट्र्ंप खत्म करा सकते हैं युद्ध

उन्होंने कहा, “हमें ऐसे सक्षम राजनयिक मिशनों की जरूरत है जो इस प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकें।” अमेरिकी विदेश मंत्री ने जोर दिया कि “केवल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने में सक्षम हैं।” उन्होंने कहा कि ट्रंप ने कुछ महीनों में वैश्विक चर्चाओं को पूरी तरह से बदल दिया है।

रूस का रुख

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव ने बैठक को “सकारात्मक” बताया और कहा कि दोनों देशों ने एक-दूसरे के हितों को ध्यान में रखने पर सहमति जताई है। रियाद में हुई यह वार्ता चार घंटे से अधिक चली, जिसमें अमेरिका और रूस के अधिकारी शामिल थे। हालांकि, यूक्रेन और उसके यूरोपीय सहयोगियों को इस चर्चा से बाहर रखा गया।

सहमत नहीं यूक्रेन

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं ने इस वार्ता पर नाराजगी जताई है। जेलेंस्की ने स्पष्ट किया कि वह ऐसी किसी भी संधि को स्वीकार नहीं करेंगे, जिसमें उनकी सरकार शामिल नहीं होगी। यूरोपीय नेताओं को आशंका है कि ट्रंप जल्दबाजी में मास्को से समझौता कर सकते हैं, जिससे भविष्य में पुतिन को और आक्रामक होने की छूट मिल सकती है।

ये भी पढ़ेंः- ‘मैं वापस आऊंगी और बदला लूंगी’ शेख हसीना ने यूनुस को कहा टेररिस्ट और दे दिया अल्टीमेटम!

बांग्लादेश की शेरनी शेख हसीना की दहाड़ से कांपे यूनुस, लेफ्टिनेंट गिड़गिड़ाया मोदी जी इन्हें रोकिए…