September 19, 2024
  • होम
  • राहुल गांधी के साथ भारत विरोधी आतंकी पन्नू और इल्हान की तस्वीरें, कांग्रेस का हाथ खतरनाक दांव पर!

राहुल गांधी के साथ भारत विरोधी आतंकी पन्नू और इल्हान की तस्वीरें, कांग्रेस का हाथ खतरनाक दांव पर!

  • WRITTEN BY: Anjali Singh
  • LAST UPDATED : September 11, 2024, 6:45 pm IST

नई दिल्ली: अमेरिका दौरे पर गए राहुल गांधी की हाल की तस्वीरें और बयान भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। राहुल गांधी ने भाजपा के शासनकाल में देश की बिगड़ती स्थिति पर हमला किया और सिखों की दयनीय स्थिति पर चिंता जताई। इस बीच, वह एक तस्वीर में भारत विरोधी नेता इल्हान उमर के साथ नजर आए।

सिखों के हालात और पन्नू का समर्थन

राहुल गांधी के सिखों पर किए गए बयानों पर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने टिप्पणी की है, जिसमें उसने अलग खालिस्तान की मांग को जायज ठहराया। पन्नू की यह टिप्पणी राहुल गांधी के बयान के साथ जोड़ी जा रही है, जिससे भाजपा को एक नई वजह मिल गई है कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला करने के लिए।

भाजपा की प्रतिक्रिया

भाजपा का आरोप है कि खालिस्तानी आतंकी पन्नू और भारत विरोधी नेता इल्हान उमर राहुल गांधी का समर्थन कर रहे हैं, जिससे यह साबित होता है कि राहुल गांधी भारत विरोधियों के साथ मिलकर जहर फैलाने का काम कर रहे हैं। भाजपा के नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि इस मुद्दे पर गहराई से विचार करने की जरूरत है और यह पूरे देश के लिए गंभीर है।

कांग्रेस की स्थिति पर असर

भाजपा की आलोचनाओं और टिप्पणियों के बाद कांग्रेस के लिए स्थिति कठिन हो गई है। कांग्रेस को अब इस विवाद का जवाब देना होगा और अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी।

 

ये भी पढ़ें:चक्रवात ‘Yagi’ ने वियतनाम में मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या 140 पार, दिल दहलाने वाला वीडियो

ये भी पढ़ें:अजान से पहले पूजा-पाठ बंद वरना हिंदू जाएंगे जेल, हद से गिर रही बांग्लादेश सरकार!

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन