September 8, 2024
  • होम
  • परवेज मुशर्रफ का आज कराची में होगा अंतिम संस्कार, दुबई से पाकिस्तान लाया गया पार्थिव शरीर

परवेज मुशर्रफ का आज कराची में होगा अंतिम संस्कार, दुबई से पाकिस्तान लाया गया पार्थिव शरीर

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : February 7, 2023, 9:35 am IST

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का आज पाकिस्तान के कराची में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्हें कराची के ओल्ड आर्मी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। इससे पहले सोमवार को मुशर्रफ का पार्थिव शरीर दुबई से चार्टर्ड विमान के जरिए कराची लाया गया।

लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

बता दें कि पाकिस्तान के अंतिम सैन्य शासक जनरल परवेज मुशर्रफ का रविवार को दुबई के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। साल 2016 में पाकिस्तान की एक अदालत ने उनके ऊपर देशद्रोह का आरोप लगाया था, जिसके बाद वो देश छोड़कर दुबई चले गए थे और वहीं रह रहे थे।

पूर्व PM नवाज शरीफ ने ये कहा

परवेज मुशर्रफ के निधन पर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया। उन्होंने हैशटैग परवेज मुशर्रफ के साथ लिखा कि हम अल्लाह के हैं और उसी के पास हमें वापस लौटना हैं। बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि मैं जनरल (सेवानिवृत्त) परवेज मुशर्रफ के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। दिवंगत आत्मा को शांति मिले।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन