September 8, 2024
  • होम
  • Pervez Musharraf Death: परवेज मुशर्रफ के निधन पर क्या बोले नवाज शरीफ?

Pervez Musharraf Death: परवेज मुशर्रफ के निधन पर क्या बोले नवाज शरीफ?

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : February 6, 2023, 10:37 am IST

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का रविवार को 79 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका दुबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। वे एक लाइलाज बीमारी से पीड़ित थे। मुशर्रफ के निधन पर पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। शरीफ ने कहा है कि हम अल्लाह के हैं और हम सभी को अंत में उसी के पास लौटना है। बता दें कि मुशर्रफ को नवाज शरीफ का कट्टर प्रतिद्वंदी माना जाता था।

नवाज शरीफ ने ये कहा

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर हैशटैग परवेज मुशर्रफ के साथ लिखा है कि हम अल्लाह के हैं और उसी के पास हमे वापस लौटना हैं। बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि मैं जनरल (सेवानिवृत्त) परवेज मुशर्रफ के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। दिवंगत आत्मा को शांति मिले।

PTI नेता भी शोक जताया

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता और पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने भी परवेज मुशर्रफ के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि परवेज मुशर्रफ का निधन हो गया। वह एक महान व्यक्ति थे। उनके लिए पाकिस्तान की विचारधाना सबसे पहले थी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

पाकिस्तान आएगा शव

गौरतलब है कि परवेज मुशर्रफ साल 2016 से दुबई में रह रहे थे। पाक मीडिया के मुताबिक उनके पार्थिव शरीर को दफनाने के लिए पाकिस्तान लाया जाएगा। पाकिस्तान के सेना प्रमुख और राष्ट्रपति रहे मुशर्रफ अमाइलॉइडोसिस से पीड़ित थे। मुशर्रफ ने साल 2001 से 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन