• होम
  • दुनिया
  • Peru: पेरू में गहराया राजनीतिक संकट, राष्ट्रपति के खिलाफ जांच के बीच पीएम एनिबल टोरेस ने दिया इस्तीफा

Peru: पेरू में गहराया राजनीतिक संकट, राष्ट्रपति के खिलाफ जांच के बीच पीएम एनिबल टोरेस ने दिया इस्तीफा

Peru: नई दिल्ली। पेरू में राजनीतिक संकट गहरा गया है। प्रधानमंत्री एनिबल टोरेस ने सबको चौंकाते हुए अचानक इस्तीफा दे दिया है। देश पहले से ही आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। इसे लेकर सरकार की काफी आलोचना हो रही है। इस वजह से दिया इस्तीफा बताया जा रहा है कि पेरू की प्रधानमंत्री […]

PM Anibal Torres
  • August 4, 2022 1:54 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 years ago

Peru:

नई दिल्ली। पेरू में राजनीतिक संकट गहरा गया है। प्रधानमंत्री एनिबल टोरेस ने सबको चौंकाते हुए अचानक इस्तीफा दे दिया है। देश पहले से ही आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। इसे लेकर सरकार की काफी आलोचना हो रही है।

इस वजह से दिया इस्तीफा

बताया जा रहा है कि पेरू की प्रधानमंत्री एनिबल टोरेस ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है जब राष्ट्रपति पेड्रो केस्टिलो पर कई आपराधिक जांच चल रही है। कहा जा रहा है कि जांच की आड़ में राष्ट्रपति को निशाना बनाए जाने की वजह से ही एनिबल टोरेस ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया है।

राष्ट्रपति के वफादार है टोरेस

बता दें कि एनिबल टोरेस एक वकील हैं और वो राष्ट्रपति केस्टिलो के वफादार सहयोगियों में से एक माने जाते हैं। टोरेस ने बुधवार को सोशल मीडिया पर साझा किए एक पत्र में बताया कि वो निजी कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं।

पत्र लिख कर दिया इस्तीफा

एनिबल टोरेस ने राष्ट्रपति पेड्रो केस्टिलो को संबोधित करते हुए एक पत्र लिख कर अपना इस्तीफा दिया है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि मैं आपके साथ अपनी मातृभूमि की सेवा करने के बाद प्रधानमंत्री पद से हट रहा हूं। अब मुझे अपने छात्रों के साथ विश्वविद्यालय की कक्षाओं में लौटना है और पीएम पद पर रहते हुए जो मैंने सबसे ज्यादा याद किया वह है कानूनी शोध।

राष्ट्रपति के खिलाफ अपराधिक जांच

गौरतलब है कि राष्ट्रपति पेड्रो केस्टिलो के खिलाफ इस वक्त पांच आपराधिक जांच चल रही हैं। जिसमें दो जांच में ये पता लगाया जा रहा है कि क्या वो आपराधिक संगठन का हिस्सा हैं? पेरू के कानून के मुताबिक, राष्ट्रपति के पद पर रहते हुए उनके खिलाफ जांच की जा सकती है लेकिन कोई भी आरोप नहीं लगाए जा सकता हैं।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण