नई दिल्ली। इंडोनेशिया के आचेह में समलैंगिक संबंध बनाने के आरोप में दो मुस्लिम युवकों को सार्वजानिक तौर पर कोड़े मारे गए। इस्लामी कानून के तहत अदालत ने दोनों को यौन संबंध बनाने का दोषी पाया। इसमें रिश्ते के पहल करने वाले युवक को 82 और दूसरे को 77 कोड़े पड़े। दोनों आरोपी एक स्थानीय विश्वविद्यालय के छात्र हैं।
AFP न्यूज के अनुसार पिछले साल नवंबर में दोनों एक किराये के मकान में यौन संबंध बना रहे थे तभी लोगों ने इन्हें पकड़ लिया। इसके बाद इन्हें शरिया पुलिस के हवाले कर दिया गया। दोनों युवकों को आचेह राज्य की राजधानी बांदा में एक पार्क में कोड़े मारे गए। इन्हें एक महिला अधिकारी से कोड़े मरवाए गए। ये दोनों 3 महीने से जेल में थे। इस वजह से इनको कम कोड़े पड़े। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने इस घटना का विरोध जताया है।
मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इस सजा का विरोध जताते हुए इसे समलैंगिक लोगों के खिलाफ भेदभाव बताया है। इंडोनेशिया में सबसे ज्यादा मुसलमान रहते हैं। यहाँ के ज्यादातर जगहों पर समलैंगिकता अवैध नहीं है लेकिन फिर भी यहां के लोग इसे स्वीकार नहीं करते। आचेह राज्य में 2014 से समलैंगिकता संबंध पर बैन लगा दिए गए। आचेह में इस्लामी कानून का पालन किया जाता है। यहां पर चोरी, जुआ और व्यभिचार करने पर भी कोड़े मारे जाते हैं।
रातों रात दिल्ली LG ने ले लिया बड़ा फैसला, इस महिला IAS को बना दिया CM रेखा की सेक्रेटरी
अब भतीजा करेगा ममता से गद्दारी, जल्द BJP में शामिल होंगे अभिषेक बनर्जी? TMC नेता ने दिया ये बयान