दुनिया

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में पुलिस वैन पर आतंकी हमला, 9 पुलिसकर्मियों की मौत

नई दिल्ली। पड़ोसी देश पाकिस्तान में सेना और पुलिस पर आतंकवादी हमले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बीच आज बलूचिस्तान में पुलिस वैन पर आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें 9 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 13 से ज्यादा पुलिसवाले घायल हो गए।

अचानक हुआ धमाका

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, यह हमला बलूचिस्तान के बोलन इलाके में हुआ है। जहां पुलिस वैन बलूचिस्तान के सिबी से क्वेटा लौट रही थी, इसी बीच कंबरी पुलिस पर अचानक वैन में धमाका हो गया, जिसमें 9 पुलिसकर्मियों की जान चली गई। हमले में घायल हुए लोगों को तुरंत नजदीकी सिबी सिविल अस्पताल ले जाया गया।

तलाशी अभियान जारी

धमाके वाले इलाके के एसएसपी ने बताया कि घायलों घटनास्थल पर बम निरोधक दस्ता पहुंच गया है। इलाके की घेरेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि, जिस पुलिस वैन पर यह हमला हुआ है, उसका काम संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा प्रदान करना होता है।

आतंकी हमलों में आई तेजी

गौरतलब है कि, तहरीक-ए-तालीबान और पाकिस्तान सरकार के बीच बातचीत टूटने के बाद देश में आतंकी हमलों में काफी तेजी आई है। फिलहाल बलूचिस्तान में आज हुए हमले कि जिम्मेदारी किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। हालांकि, माना जा रहा है कि ये हमला टीटीपी द्वारा कराया गया है।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद

Vaibhav Mishra

असिस्टेंट प्रोड्यूसर- इनखबर | राजनीति और विदेश के मामलों पर लिखने/बोलने का काम | IIMT कॉलेज- नोएडा से पत्रकारिता की पढ़ाई | जन्मभूमि- अयोध्या, कर्मभूमि- दिल्ली

Recent Posts

Look Back 2024: इन जगहों पर प्राकृतिक आपदा से मची तबाही, आज भी दिख रहा असर

साल 2024 अपने अंतिम पड़ाव पर है, लेकिन यह साल भारत के लिए प्राकृतिक आपदाओं…

1 minute ago

तांत्रिक के बहकावे में आकर चुपचाप शख्स ने निगला जिंदा चूजा, गला काटकर निकाला तो डॉक्टर भी हुए हैरान

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी…

19 minutes ago

अमेरिका के स्कूल में कत्लेआम, गोलीबारी में 5 बच्चों की मौत, क्रिसमस से पहले छाया मातम

अमेरिका के एक ईसाई स्कूल में गोलीबारी की घटना में 5 बच्चो की मौत हो…

31 minutes ago

अमृतसर में इस्लामाबाद थाने के पास हुआ बड़ा धमाका, इलाके में मची सनसनी

पंजाब के अमृतसर स्थित इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन के पास मंगलवार तड़के एक तेज धमाके की…

33 minutes ago

मुस्लिम फिरोज ने सरेआम नाबालिग छात्राओं का खींचा दुपट्टा, किए गंदे-गंदे कमेंट, अब पुलिस ने कराई पेरड

रांची से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अब बेटियों और…

44 minutes ago

स्कैमर्स ने राष्ट्रपति को भी नहीं छोड़ा, द्रौपदी मुर्मू की फेसबुक ID बनाकर किया मैसेज फिर…

झारखंड के रांची से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। साइबर स्कैमर्स ने राष्ट्रपति…

1 hour ago