September 22, 2024
  • होम
  • Nobel Prize 2022: नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा, एलेस बियालियात्स्की और रूस-यूक्रेन की दो संस्थाओं को मिला सम्मान

Nobel Prize 2022: नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा, एलेस बियालियात्स्की और रूस-यूक्रेन की दो संस्थाओं को मिला सम्मान

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : October 7, 2022, 4:03 pm IST

Nobel Prize 2022:

नई दिल्ली। साल 2022 के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की आज घोषणा कर दी गई। इस बार ये सम्मान बेलारूस के सामाजिक कार्यकर्ता एलेस बियालियात्सकी, रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेन के मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज दिया गया है।

चिकित्सा और भौतिकी की भी हुई घोषणा

बता दें कि बीते सोमवार (3 अक्टूबर) को नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरूआत हुई थी। स्वीडिश वैज्ञानिक स्वंते पाबो को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था। पाबो को निएंडरथल डीएनए पर उनकी खोजों के लिए ये पुरस्कार दिया गया है।

4 अक्टूबर को तीन वैज्ञानिकों को भौतिकी विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कारों देने की घोषणा की गई। एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन ज़िलिंगर को क्वांटम मेकैनिक्स के क्षेत्र में विशेष कार्य करने के लिए भौतिकी का साल 2022 का नोबेल पुरस्कार दिया गया। इसके बाद 5 अक्टूबर को केमिस्ट्री के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। इस पुरस्कार को भी तीन वैज्ञानिकों को दिया गया।

10 अक्टूबर अर्थशास्त्र की होगी घोषणा

बता दें कि केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार कैरोलिन आर. बर्टोज़ज़ी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को पदार्थों के निर्माण के वास्ते अणुओं के एक साथ विखंडन के लिये दिया गया। साथ ही साहित्य के क्षेत्र में 2022 का नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका एनी अर्नाक्स को दिया गया। अब अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। जिसकी घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें