नई दिल्ली। इजरायली सेना की बहादुरी के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे, लेकिन अब आईडीएफ के जवानों ने इजरायल का नाम मिट्टी में मिला दिया है। इजरायल गाजा के बीच चल रहे युद्ध विराम के बीच अब जो वीडियो सामने आया है, उसने वैश्विक स्तर इजरायल की बदनामी कराई है। दरअसर, इजरायली सैनिक गाजा में खाली पड़े घर में गए और वहां महिला का अंडवियर पहनकर खिलवाड़ करने लगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग जमकर आईडीएफ की शर्मनाक हरकत का विरोध कर रहे हैं।
वीडियो में एक इजरायली सैनिक एक कमरे में अपने एक साथी के साथ हंसते-मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहा है, उसके एक हाथ में बंदूक है। वो महिला के अंडरगारमेंट पहल कर गंदी हरकत करता नजर करता आ रहा है। इस वीडियो में यह सैनिक “यू कैन लीव योर हैट ऑन” गाने की धुन पर अजीबोगरीब हरकतें कर रहा है।
חיילים בתוך בית בבית לחם, אחד מהם הולך לחדר השינה ולובש הלבשה תחתונה של נשים, אז עכשיו עברו מהלבשה תחתונה של נשים עזתיות להלבשה תחתונה של נשים בגדה. pic.twitter.com/rIfpcvYJZq
— Yoav Hershkowitz (@HershkowitzY7) January 26, 2025
यह घटना पश्चिमी तट के बेथलहम शहर में हुई। हालांकि, इजरायली सुरक्षा बल (IDF) ने इस शर्मनाक घटना की निंदा की है। IDF ने एक बयान जारी करते हुए कहा, “यह एक गंभीर घटना है जो आईडीएफ के मूल्यों को खराब करती है। हम इस घटना से अवगत हैं और इसे गंभीरता से निपट रहे हैं। बयान में यह भी कहा गया कि “इसमें शामिल सैनिकों से पूछताछ की जाएगी और उन्हें उनके कमांडरों द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी काफी आलोचना हुई। फिलिस्तीनियों ने इसे अपमानजनक और अनुशासनहीनता का प्रतीक बताया। वहीं, इजरायली अधिकारियों ने इसे गहरी चिंता का विषय माना और सेना के अनुशासन की रक्षा करने का वादा किया। इस घटना की तस्वीरें आपत्तिजनक हैं। ऐसे में इनका सार्वजनिक रूप से इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
ये भी पढ़ेंः- बागपत में निर्वाण पर्व पर बड़ा हादसा, मानस्तम्भ परिसर में बना मचान ढहने ले 5 की मौत, 75 श्रद्धालु घायल