• होम
  • दुनिया
  • गाजा के शैतान को मारकर नेतन्याहू के हौसले बुलंद, कहा- चुकता हो गया हिसाब

गाजा के शैतान को मारकर नेतन्याहू के हौसले बुलंद, कहा- चुकता हो गया हिसाब

नई दिल्ली। इजरायली आर्मी ने हमास चीफ याह्या सिनवार को मार दिया है। सिनवार वहीं शख्स था जिसके आदेश पर पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर बड़ा हमला किया था। आतंकियों ने कंसर्ट में मौजूद लड़क‍ियों के साथ बलात्कार किया। मासूम बच्चों का बेरहमी से क़त्ल कर दिया और महिलाओं को घसीटकर […]

Yahya Sinwar
inkhbar News
  • October 18, 2024 10:11 am Asia/KolkataIST, Updated 6 months ago

नई दिल्ली। इजरायली आर्मी ने हमास चीफ याह्या सिनवार को मार दिया है। सिनवार वहीं शख्स था जिसके आदेश पर पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर बड़ा हमला किया था। आतंकियों ने कंसर्ट में मौजूद लड़क‍ियों के साथ बलात्कार किया। मासूम बच्चों का बेरहमी से क़त्ल कर दिया और महिलाओं को घसीटकर उसके साथ बर्बरता की। इतना ही नहीं उन्होंने बुजुर्गों तक को नहीं छोड़ा था। कई इजरायली लड़कियों को गाड़ी से बांधकर घसीटते हुए ले गए।

1200 इजरायली को मार गिराया

अब जाकर इजरायल का बदला पूरा हो गया। सैनिकों ने याह्या सिनवार को बर्बर तरीके से मार गिराया। इजरायल की सेना ने याह्या सिनवार के मरने की पुष्टि की। उसकी तस्वीरें शेयर की है। जिसे देखकर लोगों की रूह काँप जाएगी। बता दें कि गाजा का लादेन कहा जाने वाला याह्या सिनवार इतना खूंखार था कि उसने 1200 लोगों का कत्‍ल कर द‍िया था। उसके सैनिक 250 से ज्यादा लड़कियों और बच्चियों को उठाकर ले गए। वो आज भी हमास के कब्जे में हैं।

हिसाब पूरा

गुरुवार रात को सिनवार की मौत की पुष्टि होने के बाद बेंजामिन नेतन्याहू ने वीडियो मैसेज जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि हमने अपना हिसाब चुकता कर दिया है लेकिन जंग अभी जारी रहेगा। इजरायल का दुश्मन दुनिया में कही जाकर छुप जाये लेकिन हम उसे ढूंढ लेंगे। उन्हें मरने से कोई नहीं बचा सकता। बता दें कि सिनवार की मौत की पुष्टि DNA टेस्ट के जरिए हुआ है।

लड़कियों का बलात्कार करने वाले जिहादियों का इजरायल करता है ऐसा हश्र, तस्वीरें देखकर नेतन्याहू की हुई जयजयकार

मोदी मेरी मां से…आने वाले 75 साल बर्बाद नहीं करेंगे, नवाज शरीफ ने भारत के लिए कह दी बड़ी बात