नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल की तबीयत बिगड़ी, फेफड़ों में इंफेक्शन के बाद आज दिल्ली AIIMS होंगे शिफ्ट

नई दिल्ली। नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल को आज इलाज के लिए एम्स दिल्ली शिफ्ट किया जाएगा। पौडेल को मंगलवार को ऑक्सीजन लेवल में गिरावट के बाद काठमांडू के महाराजगंज स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल अभी यहीं उनका इलाज चल रहा है।

फेफड़ों में हुआ है इंफेक्शन

नेपाल के राष्ट्रपति का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि उनके फेफड़ों में इंफेक्शन हो गया है। बता दें कि एक महीने के भीतर दूसरी बार राष्ट्रपति की तबीयत बिगड़ी है। 78 वर्षीय राम चंद्र पौडेल काठमांडू के टीचिंग अस्पताल में इलाज भर्ती है। राष्ट्रपति के मीडिया सलाहकार ने बताया कि वह पिछले 15 दिनों से एंटीबायोटिक्स ले रहे हैं, लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा है।

2 अप्रैल को भी हुए थे भर्ती

राष्ट्रपति पौडेल इससे पहले 2 अप्रैल को भी पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनके चीफ एडवाइजर सुरेश चालीसे ने बताया था कि राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पिछले महीने बने थे राष्ट्रपति

राम चंद्र पौडेल ने पिछले महीने मार्च में नेपाल के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। पौडेल नेपाल की कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता है। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी सुभाष चंद्र नेम्बवांग को 18,284 वोटों के भारी अंतर से मात दी थी।

यह भी पढ़ें-

कर्नाटक चुनाव: येदियुरप्पा के करीबी सहयोगी ने JDS जॉइन की, बीजेपी से नहीं मिला था टिकट

Karnataka Elections: राहुल गांधी बोले- PM मोदी ने अडानी को हजारों करोड़ दिए, हम कर्नाटक के लोगों की मदद करेंगे

Tags

nepalnepal current presidentNepal latest newsNepal Newsnepal president admintted in hospitalnepal president delhi aiimsnepal president in hospitalNepal President NewsNepal President Ramchandra Paudelnepal president will shifted in delhi aiimsRam Chandra Paudelनेपालनेपाल के राष्ट्रपति हेल्थ अपडेटनेपाल न्यूजनेपाल राजनीतिराम चंद्र पौडेलराम चंद्र पौडेल अस्पताल में भर्तीराम चंद्र पौडेल दिल्ली एम्स
विज्ञापन