नई दिल्ली। म्यांमार में शनिवार-29 मार्च को एक बार फिर से भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता 5.1 रही है। भूकंप म्यांमार की राजधानी नेपीता के पास दोपहर करीब 3 बजे आया। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। हालांकि आज के भूकंप की वजह से किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

भूकंप से 154 लोगों की मौत

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप से मची तबाही में 154 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, 700 घायल हैं जबकि हजारों लोग लापता है। इसी बीच यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे ने दावा किया है कि म्यांमार में मौत का आंकड़ा 10 हजार से ज्यादा हो सकता है। इस भूकंप ने दुनिया को दहला दिया है। भूकंप के झटके भारत के भी कुछ हिस्सों में महसूस किए गए।

जानें क्यों आता है भूकंप

हमारी धरती की सतह 7 बड़ी और कई छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से बनी हुई है। ये सारे प्लेट्स तैरती रहती है। इसी क्रम में कभी कभी वापस में टकरा जाती है। कई बार टकराने से ट्स के कोने मुड़ जाते हैं और टूटने लगते हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर निकलने के लिए जगह ढूंढने लगती है। इस कारण डिस्‍टर्बेंस आता है और फिर भूकंप आता है।

यह भी पढ़ें-

म्यांमार भूकंप से 10 हजार मौतें! अमेरिका का दावा डरावना है मौत का आंकड़ा, अब तक 154 मौत की पुष्टि