मस्क ने दिखाया सफाई कर्माचारियों को बाहर का रास्ता, क्या किया है श्रम कानूनों का उल्लंघन

नई दिल्ली। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर के मालिक एलोन मस्क की टीम के एक सदस्य ने ट्विटर के दफ्तर में काम कर रहे सफाई कर्मचारियों से कहा है कि कंपनी में उनकी जगह रोबोट लेंगे.माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट के सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय के पूर्व कर्मचारियों ने भी कहा कि सफाई कर्मचारियों को बिना किसी बर्खास्तगी वेतन दिए बगैर ही निकाल दिया गया। ट्विटर को मस्क ने अक्टूबर में 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था।

सफाई कर्मचारी ने कही यह बात

ट्विटर के दफ्तर पर 10 वर्षों से क्लीनर रहे जूलियो अल्वाराडो कहा कि कंपनी का अधिग्रहण करने के बाद कार्यालय में कुछ हिस्सों की सफाई के दौरान मस्क ने निजी सुरक्षा ली थी. उन्होंने कहा कि मस्क की टीम के किसी व्यक्ति के द्वारा उन्हें सूचित किया गया था कि वैसे भी जल्द ही उनकी नौकरी का अंत होने वाला है क्योंकि अब रोबोट सफाई का काम करेंगे।
सफाई कर्मियों के संघ को पिछले हफ्ते ही सूचित कर दिया गया था कि उनकी नौकरी खतरे में है. इसके विरोध में उन्होंने सोमवार को हड़ताल भी की.लेकिन बाद में सूचना मिली कि उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

क्या मस्क ने तोड़ा है कानून?

सफाई कर्मियों को नौकरी से निकाले जाने के बात सैन फ्रांसिस्को शहर के वकील डेविड चिउ द्वारा जांच की जा रही है. वे यह जांच कर रहे हैं कि क्या मस्क ने कानून तोड़ा है.चिउ ने बताया कि, “एलोन मस्क का श्रम कानूनों के उल्लंघन का इतिहास काफी पुराना रहा है। इस बात पर मुझे आश्चर्य नहीं हुआ, मैं इन श्रमिकों के बारे में सोच रहा हूं कि, हम इन को लेकर आगे क्या करेंगे।

 

 

 

Tags

"Elon Muskall employees fired twitterCleanerselon fired unionelon musk firedelon musk fires james bakerelon musk fires twitter ceoelon musk fires twitter employeeselon musk twitter fired employeesfired janitorsindian twitter employees firedjames baker firedmusk fires employeesrobotsTwittertwitter ceo firedtwitter elon musk firedtwitter employee firedtwitter employees firedtwitter employees to be firedtwitter firedtwitter fired janitorstwitter fires employeesTwitter firingsएलोन मस्कट्विटरट्विटर ने कर्मचारियों को निकालारोबोटसफाई कर्मी
विज्ञापन