Inkhabar logo
Google News
जरा बचकर! बर्गर में फैला जानलेवा संक्रमण, पूरी दुनिया में मचा हाहाकार

जरा बचकर! बर्गर में फैला जानलेवा संक्रमण, पूरी दुनिया में मचा हाहाकार

नई दिल्ली। अगर आप भी बर्गर खाने के शौक़ीन हैं तो ये खबर आपके लिए है। बर्गर इन दिनों मौत बांटने में लगा हुआ है। दरअसल अमेरिका में McDonald’s बर्गर खाने के बाद एक व्यक्ति की जान चली गई है जबकि 49 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। अमेरिकी रोग नियंत्रण केंद्र के मुताबिक मैकडॉनल्ड्स के क्वार्टर पाउंडर हैमबर्गर खाने से एक व्यक्ति की जान चली गई। 49 लोग बीमार हैं।

अमेरिका में फैला वायरस

US सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने कहा कि बर्गर खाने से लोगों को ई. कोली का संक्रमण हुआ। बता दें कि US में सितंबर के अंत से ई कोली वायरस फैलना शुरू हुआ था। यह अब तक 10 पश्चिमी राज्यों में फैल चुका है। इधर बर्गर खाकर बीमार पड़ने की खबर जब से सामने आई है मैकडॉनल्ड ने अपने हैमबर्गर से कटी हुई प्याज और बीफ पैटीज को हटा दिया है।

क्या है ई कोली बैक्टीरिया?

ई कोली बैक्टीरिया हमारी आंतों में रहता है। वैसे तो यह हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है लेकिन इसके कुछ स्ट्रेन घातक होते हैं। दूषित भोजन या प्रदूषित पानी पीने से इसके कुछ स्ट्रेन दस्त का कारण बन जाते हैं। या वायरस अधपका मीट, बिना धुली हुई सब्जियां, दूषित फल और कच्चा दूध से फैलता है।

 

बाइडेन की नींद उड़ाने वाली इस ताकतवर नेता की इकलौती बेटी छुपकर रहने को मजबूर, वजह जानकर सन्न रह जाएंगे

Tags

विज्ञापन