नई दिल्ली। अफ़्रीकी देश कांगो में इस्लामी आतंकियों ने उत्पात मचा रखा है। ISIS आतंकी लगातार ईसाइयों को निशाना बना रहे हैं। काफिर होने के कारण उनकी बेरहमी से हत्या की जा रही है। हाल ही में उन्होंने एक चर्च में घुसकर 70 ईसाइयों की हत्या कर दी। कई लोगों का गला रेत दिया। इससे पहले 2025 के पहले महीने में 80 से अधिक लोगों को मार दिया था। कांगों में ईसाईयों का जीना दूभर हो गया है।
महिलाओं को उठाकर ले गए
प्रताड़ित ईसाइयों के लिए काम करने वाली संस्था ओपन डोर्स के मुताबिक 13 फरवरी, 2025 को ISIS से जुड़े लड़ाकों ने लुबेरो इलाके में हमला किया और गाँव को घेर लिया। वो 20 महिलाओं और पुरुषों को उठाकर ले गए। गाँव वालों ने जब इसका विरोध किया तो एक बार फिर आये और 50 लोगों को उठा ले गए। वो इन लोगों को चर्च में लेकर गए और सबकी हत्या कर दी। घटना के बाद से कई ईसाई अपना घर छोड़ कर चलाए गए हैं। इस्लामिक आतंकी अब खुले में घूम रहे हैं।
95 फीसदी ईसाई फिर भी
बार्नबास एड नाम के संगठन के मुताबिक जनवरी 2025 में कांगो में 89 ईसाइयों की हत्या की गई। इतुरी और उत्तरी कीवू राज्य में ये हत्याएं हुई हैं। 2017 से लेकर अब तक 6 हजार ईसाइयों की जान चली गई। क्रिसमस के बाद से यहां 200 से अधिक ईसाई मारे जा चुके हैं। बता दें कि कांगो एक ईसाई बहुल देश है लेकिन फिर भ्ही यहां इस्लामिक आतंकी हमला करते रहे हैं। 95% ईसाई आबादी होने के बाद भी वो प्रताड़ित हो रहे हैं।
मोदी के लिए बिहारियों ने तोड़ दी 3-3 बैरिकेडिंग, कुर्सी उठाकर पुलिस वालों को ही खदेड़ दिया