• होम
  • दुनिया
  • Indonesia Football Riot: इंडोनेशिया में फुटबॉल क्लबों के बीच है कट्टर दुश्मनी, जंग की तरह होते हैं मैच

Indonesia Football Riot: इंडोनेशिया में फुटबॉल क्लबों के बीच है कट्टर दुश्मनी, जंग की तरह होते हैं मैच

Indonesia Football Riot: नई दिल्ली। इंडोनेशिया में फुटबाल मैच के बीच हिंसा भड़क गई। जिसमें 120 से अधिक लोगों की मौत हो गई। दरअसल, अरेमा और पर्सेबाय फुटबाल क्लबों के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में पर्सेबाय टीम की जीत हुई। पर्सेबाय ने अरेमा को 3-2 से हरा दिया। पर्सेबाय ने 3-2 से जीता […]

Indonesia Football Riot
inkhbar News
  • October 2, 2022 11:26 am Asia/KolkataIST, Updated 3 years ago

Indonesia Football Riot:

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में फुटबाल मैच के बीच हिंसा भड़क गई। जिसमें 120 से अधिक लोगों की मौत हो गई। दरअसल, अरेमा और पर्सेबाय फुटबाल क्लबों के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में पर्सेबाय टीम की जीत हुई। पर्सेबाय ने अरेमा को 3-2 से हरा दिया।

पर्सेबाय ने 3-2 से जीता मुकाबला

इंडोनेशिया की घरेलू फुटबाल लीग लीगा-1 में 1 अक्टूबर को पर्सेबाय और अरेमा के बीच मैच खेला गया। जिसमें पर्सेबाय के लिए लियो लेलिस, शो यमामोटो और रोड्रिग्ज पेरेरा जूनियर ने एक-एक गोल किए। वहीं अरेमा के खिलाड़ी दो गोल ही कर सके। इस तरह पर्सेबाय ने अरेमा को 3-2 से हरा दिया।

अरेमा के फैंस हार से भड़क गए

बता दें कि इस मुकाबले को को देखने के लिए दोनों ही टीमों के हजारों फैंस स्टेडियम में मौजूद थे। अरेमा के फैंस को पर्सेबाय से मिली हार रास नहीं आई। हार के बाद उन्होंने पर्सेबाय के फैंस से झगड़ा करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि पूरे स्टेडियम में दंगा भड़क गया।

दंगे में 126 लोगों ने गंवाई जान

पर्सेबाय से हार मिलने के बाद अरेमा के फैंस ने स्टेडियम बवाल शुरू करना दिया। धीरे-धीरे ये बवाल पूरे स्टेडियम में फैल गया और दंगे में तब्दील हो गया। फैंस को शांत कराने के लिए सुरक्षा में तैनात पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, लेकिन दंगा नहीं रूका। बताया जा रहा है कि इस दंगे में करीब 129 लोगों की मौत हुई है।

क्लबों के बीच दुश्मनी नई नहीं

गौरतलब है कि इंडोनेशिया में फुटबाल को बहुत पसंद किया जाता है। वहां पर लोग अपने-अपने फुटबाल क्लब को इतना पंसद करते हैं कि हार-जीत के बाद बवाल खड़ा हो जाता है। यही वजह है कि देश में फुटबाल क्लबों के बीच दुश्मनी पैदा हो गई है। बताया जाता है कि सभी टीमों के अपने फैंस क्लब होते हैं। मैच के दौरान फैंस क्लब अपने कमांडर तैनात करते हैं।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव