America Firing:

नई दिल्ली। ताबड़तोड़ फायरिंग से एक बार फिर अमेरिका दहल गया है। आज सुबह इंडियाना शहर के एक शॉपिंग मॉल में अंधाधुंध फायरिंग की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि इस भीषण गोलीबारी में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस घटना में 2 लोग घायल भी हुए हैं। अमेरिकी मीडिया के अनुसार ये घटना ग्रीनवुड पार्क मॉल की है। जहां पर एक व्यक्ति राइफल से लैस हो कर फूड कोर्ट में घुस गया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

मुठभेड़ में मारा गया हमलावर

ताजा जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने घटना के वक्त आरोपी से राइफल छीनने की कोशिश की और उसे दबोच लिया। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आरोपी मारा गया है। पुलिस ने घटना वाले पूरे इलाके को घेर लिया है और मामले की जांच जारी है।

इस महीनें की दूसरी बड़ी घटना

बता दें कि ये गोलाबारी इस महीनें की दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले जुलाई महीने के पहले हफ्ते में इंडियाना में ही ऐसी ही घटना देखने को मिली थी। जिसमें इंडियाना के गैरी सिटी में एक पार्टी के दौरान गोलीबारी हुई थी। इस घटना में 3 लोगों ने अपनी जान गवांई थी। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जांच में जुटी पुलिस के मुताबिक ये फायरिंग हॉलिडे पार्टी के दौरान हुई थी। वहीं, पिछले महीने जून में भी गोलीबारी की घटना सामने आयी थी, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी।

नहीं रूक रही फायरिंग की घटनाएं

गौरतलब है कि सुपर पॉवर कहा जाना वाला अमेरिका गोलीबारी की घटनाओं से लगातार अपने लोगों की जान गवां रहा है। पिछले कुछ समय से ये घटनाए ज्यादा बढ़ गई है। अमेरिका के टेक्सास से लेकर शिकागो और इंडियाना समेत कई बड़े शहरों में रोजानातौर पर भीषण गोलीबारी की खबरें सामने आ रही हैं।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण