October 17, 2024
Advertisement
  • होम
  • दुनिया
  • India Population: भारत जनसंख्या के मामले में बना दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश
India Population: भारत जनसंख्या के मामले में बना दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश

India Population: भारत जनसंख्या के मामले में बना दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश

  • WRITTEN BY: Vikas Rana
  • LAST UPDATED : January 19, 2023, 7:43 am IST
  • Google News

नई दिल्ली। दुनिया में जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़ते हुए भारत  (India Population) नंबर 1 बन गया है। इसका दावा वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू की एक रिपोर्ट में किया गया है, जिसके मुताबिक भारत 1.417 बिलियन की जनसंख्या के साथ दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। जारी आकंड़ों के मुताबिक 2022 के अंत तक भारत की जनसंख्या 1.417 बिलियन थी। वही चीन की जनसंख्या 1.412 बिलियन रह गई है। वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू जनगणना और जनसांख्यिकी पर केंद्रित एक स्वतंत्र संगठन है।

चीन की जनसंख्या में आई कमी

इस समय भारत (India Population) की जनसंख्या चीन की संख्या से 50 लाख ज्यादा है। चीन ने मंगलवार को अपनी जनसंख्या 1.142 बिलियन बताई थी। चीन की आबादी में वर्ष 1961 के बाद पहली बार कमी दर्ज की गई है, चीन की जनसंख्या में आई कमी का मुख्य कारण चीन द्वारा 1980 में लागू की गई एक बच्चा नीति को बताया जा रहा है, भले ही 2021 में चीन ने इस नीति को वापस ले लिया हो, लेकिन दशकों तक लागू की गई इस नीति के कारण चीन की जनसंख्या में गिरावट जारी है।

भारत की जनसंख्या पर संयुक्त राष्ट्र का अनुमान

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र संघ ने अनुमान जताया था कि भारत (India Population) इस साल के अंत तक जनसंख्या के मामले में चीन से आगे निकल जाएगा। संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग द्वारा विश्व जनसंख्या को लेकर 2022 को जारी की गई रिपोर्ट में  कहा गया था कि भारत 2023 में चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2050 में भारत की आबादी 1.668 अरब होने का अनुमान है।

फिर से रिलीज़ होगी The Kashmir Files, विवेक अग्निहोत्री ने बताई वजह

Tags

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन