September 20, 2024
  • होम
  • India & US: भारत किसी भी देश से तेल खरीदने के लिए स्वतंत्र, बोले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

India & US: भारत किसी भी देश से तेल खरीदने के लिए स्वतंत्र, बोले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

  • WRITTEN BY: Satyam Kumar
  • LAST UPDATED : October 8, 2022, 1:55 pm IST

नई दिल्लीः यूक्रेन और रूस के युद्ध के बाद से दुनिया दो गुटों में बंटी हुई दिख रही है. ऐसे में कुछ देश अप्रत्यक्ष रूप से रूस की मदद कर रहें हैं. वही देश दुनिया भर के देशों से हर प्रकार के संबंध तोड़ने की बात कर रहे हैं.

भारत अपने फैसले लेने को स्वतंत्र

रूस से व्यापरिक समझौता को लेकर केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी अपने अमेरिका दौरे पर भारत का रूख स्पष्ट किया। जहां वह अमेरिकी ऊर्जा सचिव जेनिफर ग्रानहोम के साथ द्विपक्षीय वार्ता में शामिल हुए. वाशिंगटन में केंद्रीय मंत्री ने अमेरिकी मीडिया से बातचीत में कहा कि देश के नागरिकों की ईंधन जरूरतों की आपूर्ति करना भारत सरकार का नैतिक कर्तव्य है. अपने कर्तव्य को पूरा करने के लिए वह किसी भी देश से तेल खरीदना जारी रखेगा. उन्होंने कहा अगर आप अपनी नीति के बारे में स्पष्ट जानकारी हैं, तो आपको समझ होगी कि आप ऊर्जा सुरक्षा और ऊर्जा सामर्थ्य पर विश्वास रखते हैं. ऐसे में आप उन स्रोतों से ईंधन खरीदेंगे, जहां पर आपकों ये सुविधाजनक प्रतीत होगा.

रूस से कच्चे तेल का आयात बढ़ा

भारत द्वारा रूस से कच्चे तेल का आयात अप्रैल से अब तक 50 गुना से ज्यादा बढ़ गया है. अब तक भारत कुल कच्चा तेल आयात का 10 फीसदी हिस्सा रूस से मंगवा रहा है. यूक्रेन युद्ध से पहले भारत रूस से मात्र 0.2 फीसदी आयात करता था.

भारत-अमेरिका ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर

गौरतलब है कि केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भारत-अमेरिका ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के विषय पर चर्चा करने अमेरिका पहुंचे थे. अमेरिका के ऊर्जा विभाग के सचिव के साथ एक प्रतिबंधात्मक सत्र में इस पर बात चीत हुई. उन्होंने बताया कि दोनों देश इस कॉरिडोर में क्या-क्या संभव, इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही हैं.

Noble Prize: फ्रांस की एनी अर्नाक्स जीती साहित्य का नोबेल पुरस्कार, नोबल समिति ने टैगोर को याद किया

J&K: पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, कहा बिना विवाद सुलझाए शांति संभव नहीं

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन