Nepal Hindu Rashtra Protest: नेपाल में बीते कई दिनों से प्रोटेस्ट चल रहा है। लोगों का कहना है कि उन्हें फिर से राजशाही शासन चाहिए क्योंकि उस समय हम हिन्दू राष्ट्र थे। लोकतंत्र हमें सेक्युलर बनाना चाहता है। हमें सेक्युलर नहीं बनना है, हिन्दू बनकर ही खुश हैं। लोगों को पॉलिटिकल लीडर्स का सपोर्ट मिला हुआ है। सभी चाहते हैं कि नेपाल एक बार फिर से हिन्दू राष्ट्र बने।
28 मार्च को काठमांडू में प्रोटेस्ट हुआ था। भीड़ संसद की तरफ बढ़ रही थी। इस भीड़ की अगुवाई पॉलिटिकल लीडर दुर्गा प्रसाई कर रहे थे। पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और पैलेट गन चला दी। इसमें 2 लोगों की जान चली गई और कई घायल हुए। इस घटना के बाद से दुर्गा प्रसाई गायब हैं। कहा जा रहा कि वो भारत भाग आये हैं। हालांकि अभी भी वहां प्रोटेस्ट जारी है।
इस प्रोटेस्ट को जारी रख रहे लोगों का कहना है कि नेपाल में एकता का संकट गहराता जा रहा। हम सारी सरकार आजमा कर देख चुके हैं। नेपाल की स्थिरता के लिए राजतन्त्र जरूरी है। लोकतंत्र में कई खामियां है, जिससे लोग नाराज हैं। लोग मरने-मारने तक तैयार बैठे हैं। आपको बता दें कि नेपाल में लोकतंत्र की शुरुआत 2008 में हुई थी। इन 17 सालों में 14 बार सरकारें बदल चुकी हैं। लोगों का कहना है कि सत्ता के लिए ये किसी से के साथ भी सरकार बना लेते हैं।