September 19, 2024
  • होम
  • कार्यस्थल पर लंच और कॉफी ब्रेक के दौरान शारीरिक संबंध बनाएं- व्लादिमीर पुतिन

कार्यस्थल पर लंच और कॉफी ब्रेक के दौरान शारीरिक संबंध बनाएं- व्लादिमीर पुतिन

  • WRITTEN BY: Manisha Shukla
  • LAST UPDATED : September 17, 2024, 6:47 pm IST

नई दिल्ली : दुनिया के कई देश जनसंख्या की वजह से टेंशन में हैं। कुछ देश ज्यादा जनसंख्या की वजह से परेशान हैं तो कई देश लगातार घटती जनसंख्या की वजह से नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। रूस का हाल भी कुछ ऐसा ही है, जहां इस समय प्रजनन दर सबसे कम है। ऐसे में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश के युवाओं को ऐसी सलाह दी, जिसकी सोशल मीडिया पर जोर-शोर से चर्चा हो रही है।

पुतिन ने अपने देश के युवाओं से कहा है कि उन्हें काम के बीच मिलने वाले ब्रेक टाइम का उपयोग शारीरिक संबंध बनाने में करना चाहिए। पुतिन ने रूस के लोगों से अपील की है कि वे कार्यस्थल पर लंच और कॉफी ब्रेक के दौरान जब भी समय मिले संबंध बनाएं। आज हम आपको बताएंगे कि राष्ट्रपति पुतिन को अपने देशवासियों से ऐसी अपील क्यों करनी पड़ रही है।

घटती जनसंख्या पर पुतिन ने की अपील

रूस में पिछले कुछ सालों में प्रजनन दर में काफी कमी आई है। व्लादिमीर पुतिन ने देश की गिरती जन्म दर को संभालने के लिए यह अपील की है। पुतिन ने कहा कि देश इस समय संकट से जूझ रहा है, हम जनसंख्या की कमी से जूझ रहे हैं और इससे निपटने के लिए युवाओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने पर ध्यान देना चाहिए। पुतिन पहले भी रूस की जनसंख्या में गिरावट को लेकर चिंता जता चुके हैं। पिछले साल दिसंबर में उन्होंने रूसी महिलाओं से कम से कम आठ बच्चे पैदा करने और बड़े परिवार बनाने का आग्रह किया था। दरअसल, रूस की जन्म दर 1999 के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। इस साल जून के महीने में जन्मों की संख्या एक लाख से नीचे आ गई है। रोसस्टेट द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, 2024 की पहली छमाही में रूस में 599,600 बच्चे पैदा हुए, जो 2023 की इसी साल की तुलना में 16,000 कम है।

 

यह भी पढ़ें :-

इस माफिया डॉन के पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया गया, सारी दुनिया थी परेशान

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन