नई दिल्ली। इजारयल पर हमला कर हमास ने सैंकड़ो इजरायली लोगों को बंधकों बना लिया था। हमास ने इजरायली बंधको पर बहुत अत्याचार किया। बंधकों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल थे। हमास ने कई महिलाओं का रेप किया। इतना ही नहीं, समलैंगिक लड़ाके ने बंधक बनाए गए इजरायली पुरुषों का रेप किया। फिलिस्तीनी समूह के गुप्त दस्तावेजों से इसका खुलासा हुआ है।
अवैध है समलैंगिकता
जब हमास के टॉप कमांडर को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने अपने ही गे साथी की बेरहमी से हत्या कर दी। आपको बता दें गाजा में समलैंगिकता अवैध है और इसके परिणामस्वरूप कई वर्षों की जेल या मृत्यु हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, हमास के पास ऐसे लड़ाको की पूरी लिस्ट थी, जो समलैंगिकता में लिप्त थे। उन्हें इसके लिए भारी कीमत चुकानी पड़ी। इस यौन अपराध में हमास के 94 लड़ाके शामिल थे। दस्तावेजों में बच्चों के साथ बलात्कार और प्रताड़ना का खुलासा हुआ।
लटकाकर सीने में मारी गोली
एक पूर्व हमास कमांडर महमूद इश्तवी को समलैंगिक संबंध रखने के आरोप में मार दिया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि हमास द्वारा पूर्व कमांडर को उसके गुप्तांगो से लटकाकर एक साल कैद रखा। इसके बाद उसके सीने में तीन गोलियां मारी दी गई। आपको बता दें, इजरायल -हमास के बीच सालों से चल रहे जंग में युद्ध विराम हो गया है। जिसके बाद हमास इजरायली बंधको को रिहा कर रहा है। बंधको की रिहाई कई चरणो में हो रही है।
Also Read- मोदी शर्म करो! अमेरिका से भगाये गए भारतीय तो सदन में उबला विपक्ष, सरकार को…
दुल्हन के बाल काटकर इस अंग में लगा दिया फेवीक्विक, प्रेमी की शादी से नाराज लड़की ने किया भयानक कांड