नई दिल्ली। जर्मनी में अब फ्रेडरिक मर्ज नए चांसलर बनने वाले हैं। चांसलर के चुनाव में कंजरवेटिव गठबंधन के मर्ज को जीत मिली है। वहीं वर्तमान चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने चुनाव में अपनी हार मान ली है। आपको बता दें मेज की पार्टी को अभी बहुमत नहीं मिला है, लेकिन वे बहुमत के बेहद करीब हैं। इसलिए उनका सत्ता में आना तय माना जा रहा है। चुनाव नतीजों के मेर्ज ने कहा कि वे जल्द जल्द से नई सरकार का गठन करेंगे, ताकि जर्मनी को यूरोप में फिर से प्रभावशाली बनाया जा सके। वहीं शोल्ज ने कहा कि यह उनकी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए कड़वा चुनावी परिणाम है। यह हमारी चुनावी हार है। उन्होंने मेर्ज को कहा कि आपको जीत की बधाई।
मर्ज ने कहा उन्हें ईस्टर तक एक गठबंधन सरकार बनाने की उम्मीद है। लेकिन यह चुनौतीपूर्ण होने की संभावना होने की संभावना है। मर्ज ने कहा कि उन्हें अपने सामने आने वाली चुनौतियों का एहसास है और यह आसान नहीं होगा। मर्ज ने कहा कि उनका लक्ष्य जल्द से जल्द एक प्रभावी गठबंधन बनाना है।
बता दें कि चुनाव में विपक्षी रूढ़िवादी गठबंधन क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू) और क्रिश्चियन सोशल यूनियन (सीएसयू) को 28.5 फीसदी वोट मिले, जिससे वह सबसे बड़ी पार्टी बन गई। वहीं, दक्षिणपंथी अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी (एएफडी) को 20 फीसदी वोट मिले और वह दूसरे नंबर पर रही। यह एएफडी का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। जबकि ओलाफ स्कोल्ज की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (एसपीडी) को 16.5 फीसदी वोट मिले, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे खराब प्रदर्शन है। ग्रीन्स को 12%, फ्री डेमोक्रेटिक पार्टी (FDP) को 5% लेफ्ट पार्टी (डाई लिंके) को 9% और BSW (सहारा वेगेनक्नेच से अलग हुई लेफ्ट पार्टी) को 5% वोट मिले।
Also Read- आज से शुरू हुई बोर्ड की परीक्षाएं, एग्जाम से पहले CM योगी ने स्टूडेंट्स को दी शुभकामनाएं