October 18, 2024
Advertisement
  • होम
  • दुनिया
  • France Detained Flight: फ्रांस से 25 भारतीय मुंबई के लिए हुए रवाना, शरण लेने के लिए किया था निवेदन
France Detained Flight: फ्रांस से 25 भारतीय मुंबई के लिए हुए रवाना, शरण लेने के लिए किया था निवेदन

France Detained Flight: फ्रांस से 25 भारतीय मुंबई के लिए हुए रवाना, शरण लेने के लिए किया था निवेदन

  • WRITTEN BY: Tuba Khan
  • LAST UPDATED : December 28, 2023, 12:36 pm IST
  • Google News

नई दिल्लीः फ्रांस ने 25 भारतीयों को भारत के लिए रवाना कर दिया है। सभी यात्री फ्रांस में शरण लेने के लिए ठहरे थे। बता दें, कुछ दिनों पहले फ्रांस ने भारतीय मूल के नागरिकों से भरी एक विमान को मानव तस्करी के आरोप में रोका था। इसके बाद वह पेरिस से 276 यात्रियों को भारत रवाना कर दिया गया था। लेकिन 25 यात्री शरण की आस में च्लोन्स-वाट्री हवाई अड्डे पर ही रुके रहे। अब फ्रांस सरकार ने उन्हें भी मुंबई के लिए रवाना कर दिया।

हिरासत में लिए गए लोगों को भी छोड़ा

फ्रांसिसी अखबार के मुताबिक, स्थानीय न्यायाधीश ने औपचारिक रूप से नागरिकों की रिहाई का आदेश दिया था। फ्रांस ने इन्हीं 25 लोगों में से दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों को बाद में रिहा कर दिया गया, उनके ऊपर से मानव तस्करी के आरोप हटा दिए गए क्योंकि जांच में यह पुष्टि हो गई कि यात्री अपनी मर्जी से विमान में चढ़े थे।

बीते दिन वापस मुंबई आया विमान

बता दें कि एयरबस ए340 विमान मंगलवार सुबह चार बजे के आसपास मुंबई पहुंचा। विमान ने स्थानीय समयानुसार देर रात करीब ढाई बजे वैट्री हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। जब विमान मुंबई में उतरा तो उसमें चालक दल के 15 कर्मी भी मौजूद थे। इसके बाद आव्रजन अधिकारियों ने मुंबई पहुंचे 276 में से कुछ यात्रियों से पूछताछ की। हालांकि, किसी यात्री को हिरासत में नहीं लिया। बता दें इस बीच गुजरात पुलिस ने एजेंटों से जुड़े संदिग्ध अवैध आव्रजन नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए दल बनाए हैं। यह दल उस विमान के यात्रियों से जानकारी लेगा।

यह भी पढ़ें- http://Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज , वीडियो बना अभिनेता की मुसीबत

Tags

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन