• होम
  • दुनिया
  • पहले सत्ता छिनी फिर प्यार, बशर अल असद पर टूटा दुखों का पहाड़, देश छोड़ कर भागे तानाशाह की पत्नी ने मांगा तलाक

पहले सत्ता छिनी फिर प्यार, बशर अल असद पर टूटा दुखों का पहाड़, देश छोड़ कर भागे तानाशाह की पत्नी ने मांगा तलाक

सीरिया में गृहयुद्ध के दौरान अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल असद को देश छोड़ना पड़ा था और अब उनकी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। उनकी पत्नी अस्मा अल-असद ने भी रूस की अदालत में तलाक की अर्जी दायर की है। अस्मा ने ब्रिटेन लौटने की इच्छा जताई है, क्योंकि उनके पास ब्रिटेन और सीरिया की दोहरी नागरिकता है।

Bashar al-Assad
  • December 23, 2024 2:49 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 months ago

नई दिल्ली: सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद की पत्नी अस्मा अल-असद ने तलाक की अर्जी दी है और वह रूस में रहकर खुश नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अस्मा अल-असद वापस लंदन लौटने की इच्छा रखती हैं। उन्होंने रूस में अदालत में आवेदन देकर देश छोड़ने की अनुमति मांगी है और इस पर अभी रूसी अधिकारियों की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। अस्मा ने अपने जीवन के इस मोड़ पर रूस में स्थित अपने जीवन को लेकर असंतोष व्यक्त किया है।

अस्मा अल-असद का जीवन

अस्मा अल-असद का जन्म 1975 में लंदन में सीरियाई माता-पिता के घर हुआ था और उनके पास ब्रिटिश और सीरियाई दोनों नागरिकताएँ हैं। उन्होंने किंग्स कॉलेज लंदन से कंप्यूटर साइंस और फ्रेंच साहित्य में डिग्री प्राप्त की और बाद में निवेश बैंकिंग में अपना करियर शुरू किया। अस्मा ने दिसंबर 2000 में बशर अल-असद से शादी की थी, और उनके तीन बच्चे हैं: हाफिज, जीन और करीम।

मॉस्को में 18 संपत्तियां को किया जब्त

सीरियाई विद्रोह के बाद, अस्मा ने अपने बच्चों के साथ लंदन में शरण लेने की कोशिश की थी। बशर अल-असद के खिलाफ लगाए गए गंभीर प्रतिबंधों के कारण, उनकी संपत्ति को भी रूसी अधिकारियों ने जब्त कर लिया है। इसमें 270 किलोग्राम सोना, 2 अरब डॉलर नकद और मॉस्को में 18 संपत्तियां शामिल हैं। रूसी अधिकारियों ने बशर अल-असद के खिलाफ शरण आवेदन स्वीकार किया है, लेकिन उन्हें मॉस्को छोड़ने या राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेने से प्रतिबंधित किया गया है।

Read Also: इन मुस्लिम देशों ने पाकिस्तान को वीजा देने से किया इनकार, पड़ोसी मुल्क की फजीहत