नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व सीनेटर फैसल रजा आबिदी ने भारत को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने एक राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल पर भारत के खिलाफ जहर उगला है। फैसल ने यमन के हूती विद्रोहियों से बड़ी अपील की है। उन्होंने कहा है कि हूती विद्रोहियों को इजरायल के साथ-साथ भारत पर भी मिसाइलों और ड्रोन्स से हमला करना चाहिए। फैसल रजा आबिदी के इस बयान ने न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि भारत के राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।

फैसल रजा आबिदी ने ये कहा

पूर्व पाकिस्तानी सीनेटर फैसल रजा आबिदी ने अपने बयान में भारत को यहूदियों का सबसे बड़ा समर्थक बताया है। आबिदी ने आरोप लगाया कि गाजा में चल रहे संघर्ष में भारत की ओर से इजरायल को हथियारों की मदद मिल रही है। बता दें कि पाकिस्तान के नेता पहले भी ऐसे बयान देते रहते हैं।

इस्लाम का दुश्मन है इंडिया

फैसल रजा आबिदी ने अपने बयान में आगे कहा कि भारत और इजरायल दोनों ही देश इस्लाम के दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों देशों की रणनीति मुसलमानों के खिलाफ है। आबिदी ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि भारत और इजरायल के बीच बढ़ते रक्षा संबंध इस्लाम के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली सीधे तौर पर गाजा युद्ध में इजरायल की सेना का समर्थन कर रहा है।

यह भी पढ़ें-

मुस्लिमों की तरफ उठने वाली आंखें नोच लूंगा! अजित पवार की धमकी, सीधे फडणवीस से भिड़ गए