नई दिल्ली। पाकिस्तान में माह-ए-रमजान के पवित्र महीने में बलूच लिबरेशन आर्मी ने कहर बरपा दिया है। BLA ने मंगलवार को जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया। 24 घंटे में बलूचों ने पाकिस्तानी सेना के 30 सैनिकों की हत्या कर दी है। जवाबी कार्रवाई में 16 विद्रोहियों को भी मार गिराया गया है और 104 बंधक छुड़ा लिए गए हैं। हालांकि बलोचों की तरफ से कहा गया है कि पाकिस्तानी सेना झूठ फैला रही है। उनसे एक भी बंधक रिहा नहीं हुए हैं। हमने ही महिलाएं, बच्चें और बूढ़ों को छोड़ा है।

हर घंटे मरेंगे 5 फौजी

विद्रोहियों ने कहा है कि पाकिस्तानी सेना ने नहीं बल्कि उन्होंने ही यात्रियों को रिहा किया है। बलोच विद्रोहियों ने बताया कि उनके कब्जे में अभी भी 200 से अधिक यात्री हैं, इनमें बड़ी संख्या फौजियों की है। बलोचों का कहना है कि हाइजैक ट्रेन तभी छोड़ी जाएगी जब उनकी मांगे पूरी हो जाएंगी। विद्रोहियों ने साथ में ये भी धमकी दी कि अगर पाकिस्तानी फौजी की तरफ से एक भी गोली चलाई गई तो वो उनके 10 बंधकों को रिहा करेंगे। मांगे नहीं मांगी गई तो हर घंटे में 5 बंधकों को मार देंगे। पाकिस्तानी सेना झूठ फैला रही है, अब तक एक भी बलोच विद्रोही को नहीं मारा गया है।

क्या चाहते हैं बलूच

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस में करीब करीब 500 लोग सवार थे। यात्रियों में पाकिस्तानी सैनिक और पुलिसवाले शामिल थे। बलूचों ने इन पैसेंजर्स में से 214 को बंधक बनाया और 30 सैनिकों की हत्या कर दी है। बीएलए के बंधन से मुक्त कराये गये में 58 पुरुष, 31 महिलाएं और 15 बच्चे शामिल हैं। बलूच पाक जेल में बंद अपने कार्यकर्ताओं की रिहाई चाहते हैं और अलग देश की मांग कर रहे हैं.

 

बीच रमजान कुकर्मों का फल भुगत रहा पाकिस्तान! 30 सैनिकों की कुर्बानी देकर मुक्त कराये 104 बंधक, अब मोदी के सामने नाक रगड़ेंगे शहबाज